ऑपरेशन के जरिये निकाले छुरी-कांटे और पेन-डाॅक्टरों ने मानसिक रोगी के पेट से …. जानिए पूरा मामला

by
एएम नाथ।  नेरचौक : हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मानसिक रोगी को असहनीय पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मरीज के पेट में कई असामान्य वस्तुएं थीं, जिनमें सूई ,छुरी, कांटा, पेन, प्लकर आदि शामिल थे।
स्थिति गंभीर होने के कारण आपातकालीन सर्जरी की गई । सफल ऑपरेशन के दौरान इन सभी वस्तुओं को निकाल लिया गया। शल्य चिकित्सा विभाग से सहआचार्य डॉ. राहुल मृगपुरी, डॉ. लवलीन, डॉ. प्रियंका, निश्चेतना विभाग के डॉ. मनजुला, चमन और स्टाफ ललिता ने सहयोग दिया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Powercom Profitable? Then Why Sell

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.9 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has dismissed the government’s claims that Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL, commonly known as Powercom) is running in profit, calling it...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने दुलैहड़ में घटना स्थल का दौरा किया, प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा*

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ गांव पहुंचकर हाल ही में घटी दर्दनाक घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

Himachal News : उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावना : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने टिकेंद्र पंवर की पुस्तक का विमोचन किया शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं शिमला के गेयटी थियेटर में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा संपादित...
Translate »
error: Content is protected !!