ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर ने महिला कर्मी से की अश्लील हरकतें, AIIMS बिलासपुर का मामला

by

एएम नाथ। बिलासपुर
एम्स बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा चिकित्सक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला कर्मी की ओर से इस बारे में शिकायत एम्स प्रबंधन को सौंपी है। साथ ही अब यह मामला महिला थाना बिलासपुर में पहुंच गया है। महिला थाना बिलासपुर में शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एम्स में कार्यरत महिला कर्मी ने शिकायत में कहा है कि वह ऑप्रेशन थियेटर में अपनी डयूटी पर तैनात थी। इस दौरान एक चिकित्सक की ओर से उसके साथ अश्लील हरकतें की। जिसके चलते उन्होंने अपनी शिकायत पुलिस में दी है। उधर, पुलिस ने इस मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ पंचकूला, 3 जुलाई: विश्व जागृति मिशन, पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को शिवधाम आश्रम, सेक्टर-31, मोरनी रोड, पंचकूला में परम पूज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान दिवस पर रहेगा सवेतन अवकाश : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदान वाले दिन 26 मई (प्रथम चरण), 28 मई (द्वितीय चरण) तथा 30 मई (तृतीय चरण) को राज्य सरकार द्वारा सवेतन अवकाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट बैठक टली, जन संवाद कार्यक्रम स्थगित …कई नेता दिल्ली में डटे, साफ है कांग्रेस में सब कुछ सामान्य नहीं : जयराम ठाकुर

जिला परिषद चुनाव नतीजों ने खोली कांग्रेस की गुटबाजी: जयराम ठाकुर शिमला। एएम नाथ।  । नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस सरकार पर...
Translate »
error: Content is protected !!