‘ऑपरेशन सिंदूर का अपमान… बिना शर्त मांगे माफी… भगवंत मान-राजा वडिंग : रवनीत बिट्टू

by
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पीड़ितों की विधवाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।  उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामले पर राजनीति कर रहे हैं. ऐसा करके वह राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम कर रहे हैं।
       केंद्रीय मंत्री रवनीत ने कहा कि वह कभी नहीं सोचे थे कि सीएम भगवंत मान ‘वन नेशन, वन हसबैंड’ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर पाहलगाम हत्याकांड में मारे गए आतंक पीड़ितों की विधवाओं का मजाक उड़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया और पाकिस्तान के सैन्य और आतंकी ठिकानों को तबाह किया. सीएम मान ने द्वारा सेना का पराक्रम को राजनीतिक बहस में घसीटना जवानों का अपमान है।
 केंद्रीय मंत्री रवनीत ने कहा कि सीएम मान से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए. नेताओं को पार्टी से ऊपर उठकर देश के मुद्दे पर साथ खड़ा होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रवनीत ने कहा कि राजा वारिंग ऑपरेशन सिंदूर की वैधता को लेकर प्रश्न उठा रहे हैं, जो कि उनके देश और सेना के प्रति गहरी अविश्वास की निशानी है।
 उन्होंने कहा कि वारिंग ने सेना की नीयत और काबिलीयत पर सवाल खड़ा किया है. साथ ही कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सेना से सबूत मांगना जैसे हमारे दुश्मनों को हौसला देने जैसा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज : भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब लगाया गया जब पंजाब में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर...
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में  महात्मा गांधी-ना-फुरमानी अंदोलन विषय पर बैवीनार का आयोजन

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के सोशल सांईस विभाग दुारा यूजीसी के सहयोग के साथ भारत की अजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित अजादी का अमृत महोत्सव थीम के अधार पर और...
article-image
पंजाब

स्टेट बैंक समुंदड़ा ने धमाई स्कूल में पौधारोपण कर मनाया स्टेट बैंक का स्थापना दिवस

गढ़शंकर, 3 जुलाई : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा समुंदड़ा द्वारा अपनी बैंक का स्थापना दिवस  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में छायादार व सजावटी पौधे लगाकर मनाया। शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह...
article-image
पंजाब

लाली बाजवा व लखविंदर लक्खी के वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने से जिलें में खुशी की लहरः रणवीर

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ; शिरोमिणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 96 सदस्यों को वर्किंग कमेटी में शामिल किया। जिसमें होशियारपुर से जतिंदर सिंह लाली बाजवा और लखविंदर सिंह लक्खी को भी...
Translate »
error: Content is protected !!