ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की तथा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रबन्धों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार के राह अब अब हिमाचल सरकार : 200 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के दौरान सिंगापुर के स्कूलों में भेजेगी

एएम नाथ । शिमला : पंजाब सरकार के बाद अब हिमाचल प्रदेश क सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 200 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के दौरान सिंगापुर के स्कूलों में भेजेगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों पर दर्ज होगा केसः डीसी

दूसरे राज्यों से बस में जिला ऊना आने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्यः डीसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष से अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति ऊना  –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनीष गर्ग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पल्हेच में जांची व्यवस्था

नए मतदाता हरीश ठाकुर से उनके आवास पर की मुलाकात। सोलंन : हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लघु व्यापारियों व उद्यमियों तथा किसानों को आसान ऋण उपलब्धता सुनिश्चित हो : कुलदीप सिंह पठानिया

जिला परामर्शदात्री समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चम्बा में जिला परामर्शदात्री समिति की जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!