सिख देश के लिए तलवार…’, पुंछ में गुरुद्वारे पर हमले से आग बबूला हुए सुखबीर बादल, पाकिस्तान को दे दी चेतावनी

by
अमृतसर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुद्वारे पर पाकिस्तान सेना द्वारा किए गए कायराना हमले की पंजाब के मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कड़ी निंदा की है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पुंछ में पवित्र केंद्रीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए अमानवीय हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें भाई अमरीक सिंह जी (रागी सिंह), भाई अमरजीत सिंह और भाई रणजीत सिंह सहित तीन निर्दोष गुरसिखों ने अपनी जान गंवा दी।
सिख हमेशा से देश की तलवार रहे हैं
सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ”सिख हमेशा से देश की तलवार रहे हैं और रहेंगे। हम अपने सशस्त्र बलों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हालांकि शिरोमणि अकाली दल और हमारा देश शांति के लिए खड़ा है, अगर हमारे सम्मान को दुश्मन द्वारा चुनौती दी जाती है, तो हमें अपने देशभक्ति के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए किसी की आवश्यकता नहीं है।”
गौरतलब है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर मंगलवार देर रात एयरस्ट्राइक की। भारत ने मंगलवार रात को पाकिस्तान और पीओके में नौ जगहों पर हमला किया, जहां उसके खिलाफ हमले की योजना बनाई गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर जारी : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा 26 जून से लगाया जाएगा

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्यारवां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 2 फिल्म एक्ट्रेसस को लिया हिरासत में, राजद्रोह के लगे आरोप

नई दिल्ली : बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर दो एक्ट्रेसस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों एक्ट्रेस का नाम मेहर अफरोज शॉन और सोहाना सबा है। बताया जा रहा है कि पुलिस...
article-image
पंजाब

ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा पढ़ने आपने बच्चों को मत भेजो… भारतीय पैरेंट्स को एक्सपर्ट्स ने बताया कनाडा में है कितने बुरे हैं हालात

चंडीगढ़ : कनाडा में पढ़ना बहुत से भारतीयों का सपना है, तभी वे हर साल बड़ी संख्या में यहां एडमिशन लेने पहुंचते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना बुरा...
Translate »
error: Content is protected !!