ओमान में पंजाब की लड़कियों का बुरा हाल : 18 घंटे काम और यौन शोषण का सामना

by

जालंधर :  विदेशों में नौकरी की तलाश में कई लोग गलत हाथों में फंस जाते हैं।

हाल ही में ओमान से लौटने वाली कुछ लड़कियों ने अपनी भयानक अनुभव साझा किए हैं। इनका कहना है कि उन्हें वहां 17 से 18 घंटे काम करना पड़ता था और इसके साथ ही यौन शोषण का भी सामना करना पड़ा।

यदि आप किसी ट्रेवल एजेंट के माध्यम से विदेश में नौकरी के लिए जा रहे हैं, तो उसकी विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। भारत के विभिन्न हिस्सों से लोग विशेष रूप से दुबई, ओमान, आबूधाबी और मस्कट जैसे देशों में काम की तलाश में जाते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ता है।

इन लड़कियों में चरणजीत कौर, संदीप कौर और अन्य शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली के एक ट्रेवल एजेंट के माध्यम से ओमान भेजा गया था। ट्रेवल एजेंट ने उन्हें नीलू नाम की एक महिला के पास भेजा, जो मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है।

पीड़ित लड़कियों ने बताया कि वे ओमान पहुंचने पर खुश थीं, लेकिन वहां पहुंचते ही उनका पासपोर्ट छीन लिया गया। नीलू ने उन्हें विभिन्न स्थानों पर काम करने के लिए भेजा। लड़कियों का कहना है कि यह अनुभव उनके लिए नरक जैसा था। उन्हें बहुत काम कराया गया, लेकिन कोई पैसा नहीं मिला।

चरणजीत ने बताया कि उसके पास 50 हजार रुपए थे, लेकिन वह भी छीन लिए गए। ये लड़कियां अमृतसर, संगरूर और बटाला की रहने वाली हैं। नीलू इन लड़कियों को 1500 रियाल यानी लगभग ढाई लाख रुपए में बेच देती थी। मालिकों द्वारा उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता था। उन्हें सुबह से रात तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। नीलू पर आरोप है कि वह कई भारतीय लड़कियों को शेखों को बेच देती थी, जहां उन्हें भयानक यातनाएं दी जाती थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस द्वारा स्कूल से चोरी किए सामान सहित 2 गिरफ्तार

गढ़शंक : जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल पीपीएस के दिशा निर्देशों तथा एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की सुपरवीजन तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह सहित एसआई राकेश कुमार की पुलिस पार्टी ने 2...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाजन सभा चंडीगढ़ द्वारा “रिश्ते-रिश्ते” वर-वधू परिवार मिलन दिवस का आयोजन

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 24 मई  : महाजन सभा चंडीगढ़ (पंजीकृत) द्वारा आज महाजन भवन, सेक्टर-37 सी, चंडीगढ़ में “रिश्ते-रिश्ते” (वर-वधू परिवार मिलन दिवस) का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पंजाब,...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल आज : डिप्टी कमिश्नर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल: एस.एस.पी होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है : कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!