ओमीक्रोन से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें : अपनीत रियात

by

होशियारपुर: 31 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात आईएएस ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 जिले के सभी निवासियों के लिए खुशी और उल्लास से भरा हो। डिप्टी कमिश्नर ने अपने संदेश में जिले के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले वर्ष में स्वच्छ, हरा भरा, प्रदूषण मुक्त और समृद्ध जिले के लिए कड़ी मेहनत व उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया। डिप्टी कमिश्नर ने जनता से कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने की भी अपील की, ताकि इस वायरस से हमारे समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। श्रीमती अपनी रियात ने कहा कि ईश्वर सभी पर कृपा करें और सभी के सपने पूरे करें। उन्होंने यह भी कहा कि मानवता की भलाई के लिए ईश्वर सभी के लक्ष्यों को साकार करने की उन्हें शक्ति और दृढ़ संकल्प प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीजल-पेट्रोल और बिजली दरों में बढ़ोतरी से जनता को दोगुनी महंगाई का सामना करना पड़ेगा –  निमिषा मेहता

गढ़शंकर  : भाजपा नेता एवं गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने और 7 किलोवाट तक लोड वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर बोझ डालने के फैसले की निंदा...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से होशियारपुर वासियों को ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान

होशियारपुर, 11 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला वासियों को वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान में सार्थक योगदान डालने के लिए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया है। डिप्टी कमिश्नर ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल स्वार युवको को एक पिस्तौल और मैगज़ीन के साथ किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल स्वार युवको को ग्रिफ्तार कर उनके पास से एक देसी पिस्तौल और मैगज़ीन बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस थाना गढ़शंकर  के...
article-image
पंजाब

दिग्गज नेता ने आप को कहा अलविदा : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रितपाल शर्मा को भाजपा को करवाया ज्वाइन

गिद्दड़बाहा  ।  आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!