ओयो रूम में लड़कियां आरती करने नहीं जाती : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

by

रोहतक : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि ओयो रूम में लड़कियां हनुमान
आरती करने नहीं जाती हैं,लड़कियों को ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्याल रखना चाहिए कि कुछ गलत भी हो सकता है।
उन्होंने ने कहा कि लड़का या लड़की कॉलेज में आते ही अपने आप को स्वतंत्र मानने लगते हैं। उनको लगता है कि पता नहीं उन्हें क्या मिल गया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को लगता है कि वह जो चाहे पहने और जहां मन करें जाएं। साथ ही कहा कि लड़के भी यह सोचने लग जाते है कि कॉलेज में आते ही उनका गर्ल फ्रेंड घुमाने का समय शुरू हो गया।
उन्होंने कहा कि जितने भी शारीरिक शोषण के मामले आते हैं, वह ज्यादातर लिवइन के होते हैं। जिसके कारण मामलों में दखल देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कानून के चलते हमारे हाथ बंधे रहते हैं। उन्होंने ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिवइन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को कई मामलों में हाथ बांधे रखने पड़ते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और इसमें बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि इस लिवइन कानून के चलते अपराध कम नहीं हो रहे बल्कि बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की वजह से परिवार टूट रहे है। मामलों में पीड़िता यही बताती है कि आरोपी ने पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर पिलाया और उसके बाद शारीरिक शोषण किया है, क्या लड़कियों को ये पता नहीं होता ऐसी जगहों पर जाएगी तो कुछ गलत भी हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्ट्रीय लाइट घोटाला: किसी समय भी हो सकती है कैप्टन संदीप संधू की गिरफ्तारी

चंडीगढ़ : 5 अक्तूबर: प्रदेश कांग्रेस के महासचिव कैप्टन संदीप संधू, जो कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के ओएसडी थे, को विजिलैंस ब्यूरो ने मुल्लांपुर स्ट्रीट लाइट घोटाले में नामजद किया...
article-image
पंजाब

भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में और...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी में डेढ़ फीट ताजा हिमपात : बिजली और यातायात पूरी तरह से ठप

एएम नाथ। पांगी : चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम के कड़े तेवरों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। देर रात से जारी भारी बर्फबारी के चलते पूरी पांगी घाटी सफेद...
Translate »
error: Content is protected !!