ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस को 1-0 से हराया

by

पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग में गढ़शंकर की जीत

गढ़शंकर :  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही 21वीं पंजाब स्टेट सेकेंड डिवीजन फुटबॉल लीग के तहत मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के प्रबंधों के तहत हुए इस मुकाबले में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) जालंधर की टीम को 1-0 से पराजित किया।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त हासिल की और अंत तक इसे बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

मुकाबला शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय की रस्म भी अदा की गई। इस अवसर पर कमेटी के कैशियर योग राज गंभीर, डीपीई शलिंदर सिंह राणा, डीपीई महेंद्रपाल सिंह, अमरीक सिंह सैंहबी, गगनदीप थांदी, के.सी. पुरी, कोच हरदीप सिंह, तरलोचन सिंह गोलियां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में भंगड़ा ट्रेनिंग कैंप 13 से

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 13 जून से 25 जून तक पहला भंगड़ा ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने बताया कि इस भंगड़ा ट्रेनिंग कैंप में भाग...
article-image
पंजाब

21 मई से स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान : पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 30 जून तक जारी रहेगी

मई के तीसरे हफ्ते में प्रचंड गर्मी का कहर बरकरार है। इसी बीच पंजाब में स्कूल की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। भीषण गर्मी के बीच 21 मई से स्कूलों में समर...
article-image
पंजाब

13.72 ग्राम हेरोइन और 115.81 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर, 25 अक्टूबर: गढ़शंकर पुलिस ने गांव देनोवाल खुर्द निवासी रजनी पत्नी मेजर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13.72 ग्राम हेरोइन और उसके घर से 115.81 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करने का...
Translate »
error: Content is protected !!