ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का सीपीएस आशीष बुटेल ने किया शुभारंभ : पालमपुर का सम्पूर्ण विकास ही प्राथमिकता : आशीष बुटेल*

by
पालमपुर, 31 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और जनसमस्याओं को भी सुना।
आशीष बुटेल ने आज़ाद क्लब ओवारना को क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्लब के सराहनीय प्रयास है जिसमें ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण खिलाड़ियों को अवसर प्राप्त हो रहा है, वहीं उनकी प्रतिभा में भी निखार आता है। उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ -साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। खेलों शरीर तो तंदुरुस्त रहता ही है साथ में युवा पीढ़ी नशे से भी दूर रहती है।
आशीष ने कहा कि पालमपुर हलके के सम्पूर्ण विकास के लिये वे कृतसंकल्प हैं और इलाके कि जरूरत तथा मांग के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूगल पुल से भगोटला वया राजनाली, धरेहड़, काली छम्ब सड़क के विस्तार और निर्माण के लिये लगभग 10 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि काली छम्ब में लगभग 30 लाख की लागत से पुल बनकर तैयार है और इसके आगे के कार्य के लिये विभाग को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने लोगों आश्वस्त किया कि थला से कंडी वया मलेंटा सड़क मार्ग से जोड़ने के लिये विभाग को डीपीआर बनाने निर्देश दिये गये हैं ताकि लोगों की सुविधा के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि थला पंचायत में पेयजल उपलब्धता में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यूगल खड्ड से निकलने वाली कुसमल-भगोटला कूहल का कार्य भी शीघ्र आरम्भ होगा, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने थला पंचायत वासियों को आश्वस्त करवाया कि पंचायत के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है और भविष्य में पंचायत के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी।
सीपीएस ने आज़ाद क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए क्लब को 15 हजार, क्लब के भवन की पहली मंजिल की छत लिये धनराशि, पंचायत के सभी महिला मंडल को 15-15 हजार, थला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत की अन्य मांगों को भी चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद , थला पंचायत प्रधान अंजू देवी, उपप्रधान कुलदीप सिंह, महिला मंडल प्रधान विनीता देवी, संदीप कुमार, प्यार चन्द, पतिसा देवी, चमन लाल, आज़ाद क्लब से शिव भारद्वाज, आशीष, शुभकरण, अंकु भट्ट, राकेश भट्ट सहित क्लब के सदस्य, विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा का दंश झेल रहे प्रदेश में सीमेंट का दाम बढ़ाना प्रभावितों के साथ अमानीयता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश आपदा की चपेट में है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं और उससे ज्यादा लोगों के पशु शालाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विद्यालयों को स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करना अंत्यत जरूरी : डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार किया है स्कूल सेफ्टी ऐप, *सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत के मिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण* एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री का तवी मोड़ पर स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!