औद्योगिक क्षेत्र में वसूली से रोजगार और निवेश की संभावनाएं खत्म कर रही सरकार: जयराम ठाकुर

by

प्लाट आवंटन में वसूली और टैक्स पर टैक्स से उद्योगों का मनोबल टूटा: जयराम

उद्योगों के पलायन से हिमाचल की आर्थिकी और युवाओं के भविष्य पर संकट: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। सोलन/बद्दी ; पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सुक्खू सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में वसूली का नेटवर्क चला रही है, जिससे प्रदेश में निवेश और रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। बद्दी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान सम्मेलन में पहुंचे जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर उद्योगों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार और उसके संरक्षण में कुछ लोग उद्योगों से वसूली कर रहे हैं। प्लाटों के आवंटन के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ खास अधिकारियों की तैनाती के जरिए उद्योगों का अलग-अलग तरीके से दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर उद्योगों पर वसूली का दबाव है, वहीं दूसरी ओर टैक्स पर टैक्स लगाए जाने से औद्योगिक क्षेत्र का मनोबल टूट रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा तो दिया, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र के लिए कोई स्पष्ट विजन दिखाई नहीं दे रहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल नहीं होने के कारण प्रदेश से औद्योगिक इकाइयों के पलायन का खतरा बढ़ रहा है। इसका सीधा असर निवेश, राजस्व और रोजगार पर पड़ेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने बद्दी क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर है और स्थानीय लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी फार्मा इंडस्ट्री के प्रदेश से बाहर जाने की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय प्रदेश के हितों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्योगों के पलायन से निवेश का माहौल खराब होगा, राज्य का राजस्व घटेगा और रोजगार के अवसर कम होंगे, जिसका सबसे अधिक असर प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध” एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों की अनदेखी पर भी घेरा एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वतंत्रता दिवस पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियां आत्मनिर्भर बनें और सपने साकार करें : मनोहर नाथ

पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर में छात्राओं को किया गया जागरूक छात्राओं को मासिक धर्म, महिला अधिकार और सरकारी योजनाओं पर दी विस्तृत जानकारी एएम नाथ। तीसा...
Translate »
error: Content is protected !!