कंगना के खिलाफ प्रतिभा नही तो कांग्रेस उतार सकती बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को…!

by

शिमला : मंडी लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। बीजेपी ने यहां से कंगना रनौत को उतारा है। इस सीट से कांग्रेस प्रतिभा सिंह को उतारना चाहती है, लेकिन वह चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश कांग्रेस में तकरार की खबरें हैं और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का परिवार पार्टी हाई कमान से नाराज बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मंडी और आसपास के क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का अच्छा प्रभाव है। पार्टी चाहती है कि वही यहां से चुनाव लड़ें।
चर्चा है कि कांग्रेस इस सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि यामी गौतम प्रेग्नेंट हैं और फिलहाल मुंबई में अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अभी तक इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन इसके बावजूद चर्चा गर्म है की एक्ट्रेस यामी गौतम को मंडी लोक सभा से कांग्रेस का उतारना तय है। अगर यामी गौतम ने मना किया तो कोई और एक्ट्रेस मैदान में आ सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ

कुल्लू, 18 सितंबर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कुल्लू में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाखों लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री नहीं प्रोपेगेंडा मंत्री की तरह झूठ बोल रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो खुद बड़ी लकीर नहीं खींच सकते वह किसी की खींची लकीर को मिटाने में यकीन करते हैं एएम नाथ। मण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 सरकारी 31 निजी स्कूलों के टॉपर : HPBOSE 12वीं का रिजल्ट ऑउट, 73.76 % रहा परिणाम

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड HPBOSE द्वारा 12th का रिजल्ट ऑउट कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 73.76 % रहा। परिणाम पिछले 4 साल में लगातार घटता जा रहा है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार का यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन? ग्रामीण क्षेत्रों की बसें बंद कर जनता को किया जा रहा परेशान : गोविंदराम शर्मा

अर्की (योगेश चौहान)। पूर्व विधायक अर्की गोविंदराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों की बस सेवाएं बंद करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे तथाकथित “व्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!