कंगना रनौत मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को, किसानों पर दिए बयान का विरोध

by

नई दिल्‍ली :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध्र प्रस्तुत परिवाद में मंगलवार को प्रार्थी के बयान नहीं हो सके। आगरा की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर नियत की है।  प्रार्थी/ वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। इसमें उन्होंने सांसद द्वारा किसानों के बारे में दिए बयान को लेकर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त 2024 को प्रार्थी व साथी अधिवक्ताओं ने देश के टीवी चैनलों पर सुना और देखा तथा 27 अगस्त 24 को आगरा के दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पढ़ा। जिसमें हिमाचल प्रदेश मंडी से भाजपा की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली में किसानों के धरने को लेकरबयानदियाथा।

देश के किसानों के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धाभाव और सम्मान :   13 सितंबर को अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध्र परिवाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने प्रार्थी के बयान के लिए 17 सितंबर की तारीख नियत की थी। प्रार्थी/ वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद प्रस्तुत कर कहा था कि वह किसान के बेटे हैं और वकालत से पूर्व करीब 30 वर्ष तक कृषि कार्य किया है। देश के किसानों के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धाभाव और सम्मान रखते हैं।

पंजाब में भी बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो जाते :   कहा गया कि 26 अगस्त 2024 को प्रार्थी व साथी अधिवक्ताओं ने देश के टीवी चैनलों पर सुना और देखा तथा 27 अगस्त 24 को आगरा के दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पढ़ा। जिसमें हिमाचल प्रदेश मंडी से भाजपा की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों के बारे में बयान दिया कि अगर किसान आंदोलन के दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो पंजाब में भी बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो जाते। प्रार्थी ने इस संबंध में 31 अगस्त 24 को पुलिस कमिश्नर और थानाध्यक्ष न्यू आगरा को शिकायत भेजी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने वाद प्रस्तुतकियाहै।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री, उनको पता है प्रदेश का मूड : जयराम ठाकुर

मेयर डिप्टी मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर बोले जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार थे: कुलदीप पठानिया

वीरभद्र की विचारधारा से प्रेरणा लेकर युवा आगे बढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष 93वीं जयंती पर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि, रिज मैदान पर जुटे कांग्रेस नेता एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!