कंडी नहर से बुजुर्ग का शव बरामद, परिवार में कत्ल का जताया अंदेशा

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर के नंगल रोड पर स्थित शाहपुर घाटे के नजदीक सूखी पड़ी कंडी नहर से एक 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान बलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव शाहपुर थाना गढ़शंकर के तौर पर हुई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र पूर्व सरपंच जसवंत सिंह ने बताया कि बीते दिन उनके पिता दोपहर के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर गए थे परंतु देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवारिक मेंबरों ने पुलिस को सूचित कर उनकी तलाश शुरू कर दी और देर रात कंडी नहर के पुल के नजदीक उनका मोटरसाइकिल खड़ा मिला। आसपास तलाश करने पर उनका शव नहर से मिला। इस संबंध में जसवंत सिंह ने बताया कि उनके पिता के सर पर घाव के निशान थे। उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता का कत्ल कर के शव को नहर में फेंक दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक बलबीर सिंह की मौत हृदयाघात होने से हुई लगती है। परंतु पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपत्तिजनक वीडियो’ पर घिरी मान सरकार ; अकाली दल के बाद पंजाब बीजेपी ने खड़े किए सवाल

चंडीगढ़  :  अकाली दल की तरफ से वो वीडियो कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का होना का दावा किया गया था। जिसको लेकर अब पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भी प्रतिक्रिया आई है।...
पंजाब

12 बोतल विस्की सहित युवक काबू

गढ़शंकर- गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गशत दौरान एक युवक को 12 बोतलें विस्की सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी बीरमपुर रोड़...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जयंती पर डेरा बल्लां जालंधर पहुंचेंगे पीएम मोदी …क्या बदलेगा पंजाब के सियासी समीकरण?

जालन्धर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर के पास बलान स्थित पद सचखंड का दौरा करने वाले हैं, जो दलित समुदाय, विशेष रूप से पंजाब में हैं,...
article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रभारी यादव के सामने उलझे सोनी और औजला समर्थक

अमृतसर : अमृतसर  लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!