कंप्यूटर ऑपरेटर का तलवार से हाथ काटने वाला निहंग सिंह गिरफ्तार

by

बठिंडा। बीते शुक्रवार को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दवा की पर्ची कटवाने को लेकर हुए विवाद के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर का हाथ काटने वाले निहंग सिंह काला सिंह को तलवंडी साबो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना में निहंग से तलवार भी बरामद कर ली है। उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. रविकांत के पत्र के बाद सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

थाना तलवंडी साबो पुलिस को दर्ज करवाएं बयानों में कंप्यूटर ऑपरेटर गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। बीती शुक्रवार को वह रोजाना की तरह दवा लेने आए मरीजों की पर्ची काट रहा था।

इसी दौरान निहंग सिंह की वेशभूषा में एक व्यक्ति लाइन में खड़ा होकर ऊंची आवाज में गालियां देने लगा। जब उसने निहंग को ऐसा करने से रोका, तो उसने जान से मारने की नीयत से उस पर तलवार से हमला कर दिया।

निहंग ने तलवार से उसके सिर पर वार किया, लेकिन उसने अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह कट गया। इसके बाद निहंग मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद जहां पूरे सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया।

वहीं तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश स्नेही मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली और निहंग सिंह की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

उधर, अस्पताल के एसएम डॉ. रविकांत का कहना था कि अस्पताल में डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए यहां पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दो पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर गुरसेवक का तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे : श्रीगंगानगर में मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोपियों पर पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : श्रीगंगानगर में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर श्रीगंगानगर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 14...
article-image
पंजाब

चपरचिड़ी और सेक्टर-74 मोहाली में प्रस्तावित     प्रोसेसिंग प्लांट और कूड़ाघर बनाने के विरोध मे बनी जॉइंट एक्शन कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह को सौंपा ज्ञापन

गदशंकर l नगर निगम मोहाली दुआरा धार्मिक तौर पर महत्वपूर्ण चपरचिड़ी और सेक्टर-74 मोहाली में प्रस्तावित     प्रोसेसिंग प्लांट और कूड़ाघर बनाने के विरोध मे बनी जॉइंट एक्शन कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
Uncategorized , पंजाब

बुलेट को थार ने मारी टक्कर : 11वीं के छात्र की मौत : पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

फतेहगढ़ चूड़ियां । फतेहगढ़ चूड़ियां से अमृतसर रोड पर पड़ते गांव सोहियां जिला अमृतसर के निकट शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे थार गाड़ी और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में एक छात्र की मौत...
article-image
पंजाब

शादी के बाद कनाडा में रहने लगा कपल – पति को काटनी पड़ी जेल, पंजाब आते ही फिर हुआ अरेस्ट

प्रेम विवाह के बाद पत्नी के साथ कनाडा गए पंजाब के जगरांव के गांव तंलवडी राय के जसप्रीत सिंह को कनाडा सरकार ने भारत वापिस डिपोर्ट कर दिया। कनाडा की जेल में भी जेल...
Translate »
error: Content is protected !!