कंवर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की

by
आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ था रायपुर निवासी सुरेंद्र का मकान
ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान मालिक रायपुर निवासी सुरेंद्र कुमार के परिवार से आज मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। कंवर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की तथा उनके घर के निर्माण के लिए केस मुख्यमंत्री आवास योजना में डालने के निर्देश दिए। कंवर ने आश्वासन दिलाया कि प्रभावित परिवार के घर के पुनर्निमाण में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को मदद करेगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि सोमवार को आसमानी बिजली गिरने से सुरेंद्र कुमार का घर क्षतिग्रस्त हुआ तथा घर में रखा कुछ सामान भी जल गया था। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, नायब तहसीलदार धर्म पाल नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकार बन फंसती चली गईं सैकड़ों युवतियां – सिक्‍योरिटी गार्ड ने बिछाया सम्‍मोहन का ऐसा जाल : एक गलती ने पहुंचा दिया जेल

नई दिल्ली । युवतियां सुरक्षा गार्ड की बातचीत के ‘सम्मोहन’ में आ जाती थीं और कहती थीं कि उसे नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रहा है। इस तरह यह शख्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने नंगड़ां स्कूल को प्रदान किए 5.80 लाख के खो-खो खेल के मैट

ऊना 13 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां मे लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये की लागत के खो-खो के मैट प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत सीबीएसई शिक्षकों के टेस्ट मामले में दायर याचिका खारिज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीबीएसई स्कूलों में बदलने और शिक्षकों का एक नया सब-कैडर बनाने के राज्य सरकार के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीबी जी राम जी योजना में अब मिलेगा 100 दिन का रोजगार, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

पट्टा मेहलोग, 21 जनवरी (तारा) : दून भाजपा पट्टा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख़ुशदेव ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा रोजगार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत ग्रामीण रोजगार व आजीविका गारंटी अधिनियम 2025” में...
Translate »
error: Content is protected !!