कई मायनों में ऐतिहासिक रहा विस का शीतकालीन सत्र : केवल पठानिया

by

धर्मशाला में सबसे लंबे सत्र का हुआ आयोजन, 35 बैठकें भी हुई पूर्ण

कांगड़ा जिला के मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
एएम नाथ। धर्मशाला :  उप मुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में आयोजित शीतकालीन सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है इस बार तपोवन विस परिसर के इतिहास में आठ दिन का सबसे लंबा सत्र आयोजित करने का रिकार्ड भी बन गया है इसके साथ वर्ष 2016 के बाद वर्ष कलेंडर में 35 बैठकें भी पूर्ण की गई हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश के सरकार तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 1700 बच्चों ने सदन की कार्यवाही को देखा है जो आज के युवा की लोकतान्त्रिक प्रणाली के प्रति श्रद्धा व उत्सुकता को दर्शाता है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विस सत्र के दौरान कांगड़ा जिला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने करोड़ों के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास भी किए हैं इसके साथ ही आम जनमानस की समस्याओं का भी मौके पर निपटारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला से ही चिट्टे के खिलाफ सरकार ने जन मुहिम का श्रीगणेश भी किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा एक विधायी संस्था के रूप में पूरे देश सबसे बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक चर्चा, संवाद जितना अधिक होगा, संस्थाएं भी उतनी ही सशक्त होंगी तथा आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम होंगी।
उन्होंने कहा कि सकारात्मक चर्चा तथा सुविचारित तर्क प्रस्तुत करने से व्यक्ति और संस्था दोनों की प्रतिष्ठा बढ़ती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली लोकतांत्रिक विरासत के बारे में बात करते हुए कहा कि 1925 में पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन शिमला में आयोजित किया गया था जो लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण था। उन्होंने यह भी कहा कि विट्ठलभाई पटेल भी हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय विधान परिषद के सभापति चुने गए थे। उन्होंने कहा कि तपोवन विस परिसर में इस वर्ष जुलाई में लोकसभा के अध्यक्ष की अध्यक्षता में नेशनल लेवल की वर्कशाप भी आयोजित करवाई जा चुकी है।उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि हिमाचल विधान सभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनरों को अक्तूबर में एरियर की सौगात, क्लास-III को 30 और क्लास-I व II को 15 फीसदी भुगतान…कर्मचारियों-पेंशनरों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री सुक्खू

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को सरकार गंभीर, लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर की चर्चा : पट्टा मेहलोग में बैंकर्स समिति की बैठक

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूको बैंक की लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तमन्ना मोदगिल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान तेज, उपायुक्त ने दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम बनेगा माय भारत पोर्टल : मुकेश रेपसवाल जिले में इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को सफल बनाने पर जोर, विभागों से मांगा समन्वय एएम नाथ। चंबा : जिले...
Translate »
error: Content is protected !!