कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र ऊना जिले में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 26 दिसंबर. ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन करने के आदेश जारी किए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय उच्च शिक्षा उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना की संस्तुतियों के आधार पर लिया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों, प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा। वहीं, जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।
यह आदेश 29 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इस अवधि के दौरान समय परिवर्तन के कारण होने वाली शैक्षणिक क्षति की पूर्ति प्रातः प्रार्थना सभा एवं मध्याह्न अवकाश की अवधि को यथोचित रूप से समायोजित कर की जाएगी।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधन समितियों तथा अभिभावकों से आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

एएम नाथ। बिलासपुर 28 जनवरी: प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल की अध्यक्षता में “प्रोटेक्टिव एजिंग (संरक्षित वृद्धावस्था)” कार्यक्रम के अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन उपमंडल कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर का 2.13 करोड़ रुपये बकाया टैक्स है। प्रदेश में एक ही दिन में 35 बेनामी रजिस्ट्रियां… कहा विधायक सुरेश कुमार ने- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा की जाएगी जांच

रोहित भदसाली। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्टोन क्रशर से दो करोड़ रुपये का टैक्स लेने, एक दिन में  ही 35 बेनामी रजिस्ट्री होने के मामले की जांच की जाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा लापता: अपहरण का आरोप

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में नाबालिगा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। भेखली क्षेत्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

25 मई को 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक : औद्योगिक क्षेत्रों में जल जनित रोगों बारे बच्चों को करें जागरूक

ऊना 16 मई – राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 25 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह...
Translate »
error: Content is protected !!