कढ़ू नाला हादसा: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने घटनास्थल का किया निरीक्षण दुर्घटना प्रभावित 10 परिवारों को राहत राशि वितरित, सरकार हर संभव मदद को प्रतिबद्ध

by

पांगी दौरे पर उपायुक्त ने साच हाइड्रो पावर हाउस की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान संसारी–किलाड़–थिरोट–तांदी सड़क मार्ग पर कढ़ू नाला के समीप 24 जुलाई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, सड़क की मौजूदा स्थिति और सुरक्षित आवाजाही के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
गौरतलब है कि 24 जुलाई को कुल्लू से पांगी जा रहा वाहन संख्या HP-01M-2210 कढ़ू नाला के पास पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आ गया था। इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया था।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन द्वारा किए गए राहत कार्यों की भी समीक्षा की। आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने उपायुक्त को बताया कि हादसे से प्रभावित सभी 10 परिवारों तक तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर राहत राशि वितरित कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क में है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं तथा सड़क मार्ग पर भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने साच स्थित हाइड्रो पावर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और परियोजना की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह, बीआरओ के मेजर पारस कोचर, आरसीसी-94 के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आस्था पंवार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाग सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल : आंचल ने पाया पहला स्थान

हमीरपुर : हमीरपुर के निजी रिजार्ट में तीन दिनों तक चली मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल-2022 सीजन छह में प्रदेश की 13 युवतियों ने भाग लिया। जिसमें चौपाल निवासी आंचल पांटा ने प्रथम स्थान प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉयलेट टैक्स के बाद अब ‘खेल-खिलाड़ी टैक्स योजना’ लाई है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

खेलों को सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है उस टैक्स नहीं लगाया जाता,  अब खेल के मैदान और खेलों के समान पर टैक्स लेना चाहती है सरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही उठा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम ,...
Translate »
error: Content is protected !!