कनाडा के सरी में अस्थि विसर्जन के लिए बना विशेष घाट : 21 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग

by

फ्रेजर नदी किनारे सरी पब्लिक वार्फ पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू; एक सेरेमनी की फीस 237 कनाडाई डॉलर, सिर्फ अस्थियां नदी में प्रवाहित करने की अनुमति

सरी (कनाडा), 19 सितंबर। कनाडा के सरी शहर में दिवंगत परिजनों की अस्थियों के विसर्जन के लिए एक विशेष स्थल तैयार किया गया है। सरी पब्लिक वार्फ पर बनाए गए इस निर्धारित स्थल पर परिवार नदी में अस्थियां प्रवाहित कर सकेंगे। सरी सिटी के अनुसार यह सुविधा विभिन्न समुदायों और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

सिटी प्रशासन ने इसे फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। यहां अस्थि विसर्जन के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। सिटी के मुताबिक बुकिंग रिक्वेस्ट 21 सितंबर 2026 से स्वीकार की जाएगी। एक सेरेमनी के लिए 237 कनाडाई डॉलर फीस निर्धारित की गई है। इसमें बुकिंग प्रबंधन, स्थल की तैयारी और सिटी स्टाफ की निगरानी जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

2024 में शुरू हुई थी उपयुक्त स्थल की तलाश

सरी सिटी काउंसिल ने 2024 में फ्रेजर नदी के किनारे अस्थि विसर्जन के लिए उपयुक्त स्थल तलाशने के निर्देश दिए थे। तकनीकी समीक्षा, कम्युनिटी एंगेजमेंट और पर्यावरणीय आकलन के बाद सरी पब्लिक वार्फ को इसके लिए चुना गया। सिटी के मुताबिक परियोजना का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थल के साझा इस्तेमाल के बीच संतुलन बनाना है।

एक समय में एक परिवार कर सकेगा रस्म

सरी सिटी की व्यवस्था के तहत परिवार को निर्धारित समय पर ही स्थल का इस्तेमाल करना होगा। सिटी स्टाफ मौके पर मौजूद रहेगा और परिवारों को तय नियमों का पालन करना होगा। खराब मौसम, ज्वार या पानी की स्थिति के कारण सिटी किसी सेरेमनी को रद्द भी कर सकती है।

नदी में सिर्फ अस्थियां प्रवाहित करने की अनुमति

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सिटी ने स्पष्ट नियम बनाए हैं। नदी में केवल cremated remains यानी अस्थियां प्रवाहित करने की अनुमति है। फूल, माला, मोमबत्ती, सजावटी सामान, भोजन, कपड़ा, कागज, गुब्बारे या अन्य कोई सामग्री नदी, घाट या किनारे पर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

मेयर ब्रेंडा लोक ने बताया सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण

सरी की मेयर ब्रेंडा लोक ने कहा कि बहते पानी में दिवंगत परिजन की अस्थियां प्रव

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस बनी आग का गोला , 13 यात्री जिंदा जले, 20 गंभीर : आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। रायवरम के पास मार्कपुरम मंडल में एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें...
article-image
पंजाब

स्टेट बैंक समुंदड़ा ने बीरमपुर स्कूल में पौधारोपण कर मनाया स्टेट बैंक का स्थापना दिवस

गढ़शंकर, 6 जुलाई: भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा समुंदड़ा ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीरमपुर में छायादार एवं सजावटी पौधे लगाकर अपने बैंक का स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह ने कहा कि...
article-image
पंजाब

64 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद,  73.79 प्रतिशत हुआ मतदान, 12805 मतदाताओं में से 9449 ने किया मत का उपयोग।

गढ़शंकर – 13 सदस्यों वाली गढ़शंकर नगर परिषद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 13 सदस्यों वाली नगर परिषद के लिए 64 उमीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सबसे कम...
Translate »
error: Content is protected !!