कनाडा के सरी में पंजाबी युवक और गर्लफ्रेंड की गोलियां मारकर हत्या : कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

by

वॉलमार्ट के बाहर लाल मस्टैंग में बैठे थे दोनों, वारदात के 13 मिनट बाद जली मिली संदिग्ध सफेद कार; पुलिस ने बताया टारगेटेड हमला, गैंगवार की आशंका की जांच

सरी (कनाडा)। कनाडा के सरी शहर में हमलावरों ने पंजाबी मूल के 23 वर्षीय युवक और उसकी 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों रविवार रात एक लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार में बैठे थे, तभी हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के बाद हमलावरों ने कथित तौर पर इस्तेमाल की गई सफेद रंग की सेडान कार को आग लगा दी और फरार हो गए। कनाडा पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे टारगेटेड हमला बताया है। पुलिस संगठित अपराध से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

वॉलमार्ट के बाहर कार में बैठे थे दोनों

पुलिस के अनुसार, रविवार 15 नवंबर की रात करीब 10:38 बजे सरी शहर में 124 स्ट्रीट और 88 एवेन्यू के पास स्थित वॉलमार्ट की पार्किंग में गोलीबारी हुई। यहां एक लाल रंग की स्पोर्ट्स कार खड़ी थी, जिसमें 23 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती मौजूद थे। इसी दौरान हमलावरों ने कार पर गोलियां बरसा दीं।

सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोलीबारी के 13 मिनट बाद सफेद कार में लगी आग

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) के मुताबिक, गोलीबारी के करीब 13 मिनट बाद रात 10:51 बजे प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक सफेद रंग की सेडान कार में आग लगने की सूचना मिली।

पुलिस को संदेह है कि इस कार का इस्तेमाल हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए किया हो सकता है। जांच एजेंसियां इस आशंका की पड़ताल कर रही हैं कि सबूत मिटाने के उद्देश्य से कार को आग लगाई गई। घटनास्थल पर मिली लाल फोर्ड मस्टैंग कार मृतकों में से किसी एक की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया टारगेटेड हमला, संगठित अपराध के एंगल से जांच

मामले की जांच कर रही आईएचआईटी ने इसे टारगेटेड हमला बताया है। जांच अधिकारियों को वारदात के पीछे संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे गैंगवार घोषित नहीं किया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक युवक पहले हथियारों और फायरआर्म्स से जुड़े एक मामले में पुलिस की जानकारी में था। पुलिस इस पहलू सहित अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

दोनों डेल्टा इलाके के रहने वाले थे

पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक पंजाबी मूल के थे और डेल्टा इलाके के निवासी थे। युवक की पहचान कर उसके परिवार को सूचना दे दी गई है, जबकि युवती की पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, युवक के पिता ने युवती को अपने बेटे की गर्लफ्रेंड बताया है।

कैलगरी से लौटते समय पिता को मिली बेटे की हत्या की खबर

मृतक युवक के पिता ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि वह ट्रक ड्राइवर हैं और घटना के समय कैलगरी से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें बेटे की हत्या की सूचना मिली। पिता के मुताबिक, उस समय उन्हें यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि बेटे का शव कहां ले जाया गया है। उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई।

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था युवक

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, युवक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसका एक छोटा भाई और एक बहन हैं। परिजनों ने बताया कि कार में मौजूद युवती उसकी गर्लफ्रेंड थी। परिवार ने फिलहाल इस मामले में अन्य जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज जुटा रही पुलिस

पुलिस ने आम लोगों से घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की है। खास तौर पर वारदात के समय आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से सीसीटीवी तथा डैशकैम फुटेज उपलब्ध करवाने को कहा गया है, ताकि हमलावरों और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजी के लिए बाईलॉज बनाएगी नगर परिषद : अमरजीत सिंह

सुरक्षा मानकों और सभी नियमों की अनुपालना के लिए डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 28 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों तथा सुजानपुर में संचालित की...
हिमाचल प्रदेश

नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऊना : नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय प्रारंभिक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड -19 संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।...
article-image
पंजाब

गांव अजनोहा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव (व्यास पूजा) दिन गुरूवार 10 जुलाई को मनाया जाएगा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ; प्राचीन पार्मिक परम्परानुसार समाधि बाबा रामगिरि जी, मठ सन्यासीयां, श्री विरक्त सत्संग भवन अजनोहा तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा...
पंजाब

11 व 19 सितंबर को जिले की सभी मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस बंद : जिला मजिस्ट्रेट

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से पंजाब सरकार के निर्देशों पर संवतसरी व अनंत चर्तुदशी के पावन मौके पर जिले में 11 सितंबर व 19 सितंबर को सभी मीट की...
Translate »
error: Content is protected !!