कनाडा गई 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने सरकार से मांगी मदद

by

संगरूर: पंजाब के संगरूर की 24 वर्षीय युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बता दें कि, मृतका की पहचान गांव मानकी (संगरूर) निवासी 24 वर्षीय अनु मालरा के रूप में हुई है।

अनु कनाडा में वर्क परमिट पर काम कर रही थी। अनु के पिता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अनु मालरा करीब 4 साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी और अब वर्क परमिट पर वहीं काम कर रही थी। कल दोपहर अनु के परिवार से किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और बाद में पता चला कि अनु की मौत हो गई है। परिवार के मुताबिक अनु काफी समय से बीमार थी।

पीड़ित परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए ताकि अनु का शव भारत वापस लाया जा सके। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में रह रही थी। अनु की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार की केंद्र और राज्य सरकारों से एकमात्र अपील है कि वे उनकी बेटी के शव को पंजाब वापस लाने में उनकी मदद करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो तस्कर गिरफ्तार :ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार, पांच मैगजीन और 14 राउंड बरामद

अमृतसर। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में डेंगू जागरूकता शिविर लगाया गया

गढ़शंकर – सेहत विभाग द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने, डेंगू व मलेरिया बुखार से दूर रखने के लिए चलाये गए अभियान के तहत एसएमओ डॉ रुघवीर सिंह के दिशा निर्देश पर पीसीएच पोसी के...
article-image
पंजाब

भीषण गर्मी में पंजाब सरकार का बड़ा फैसला : स्कूलों और दफ्तरों का समय 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे होगा

चंडीगढ़ : भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसला लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का...
Translate »
error: Content is protected !!