कनाडा … गोलीबारी की शिकार युवकों का होगा 16 दिसंबर को होगा पोस्टमार्टम

by

बुढलाडा :   गांव बरेह और बोहा के दो युवकों की कनाडा के एडमंटन में गोली मारकर हत्या के बाद उनके घरों में मातम पसर गया है। पुलिस ने इसे टारगेटेड अटैक माना है, आरोपी अब तक फरार हैं।

परिवार शवों को भारत लाने की अपील सरकार से कर रहा है।

गांव बरेह के गुरदीप सिंह (27) ढाई साल पहले स्टडी वीजा पर गए थे। उन्हें वर्क परमिट मिलने वाला था और पत्नी अमनदीप कौर को बुलाने की तैयारी चल रही थी। बोहा (उद्दत सैदेवाला) के रणबीर सिंह (18) डेढ़ साल पहले गए थे।

दोनों पिछली वीरवार रात दोस्त के बर्थडे पार्टी जाते समय 32 स्ट्रीट-26 एवेन्यू के पास अज्ञात हमलावरों के शिकार हुए। एडमंटन पुलिस ने डार्क कलर SUV को संदिग्ध मानकर आसपास के डैशकैम फुटेज मांगे हैं।

कल की खबरों में पोस्टमॉर्टम की पुष्टि हुई, जो 16-17 दिसंबर को होगा, उसके बाद शव भारत भेजे जाएंगे। गुरदीप के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि कनाडा में दोस्तों और परिवार को जानकारी दी गई। परिजनों ने केंद्र व पंजाब सरकार से शव घर लाने में मदद की अपील की, ताकि धार्मिक रीति से अंतिम संस्कार हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निजी स्कूल में दाखिल छात्र को सरकारी स्कूल का विद्यार्थी बताने पर भड़के घरवाले, प्रिंसिपल ने कहा गलती से हो गया

 गढ़शंकर – पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार के निर्देश पर यहां परिजनों की सहमति से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढ़ाने के लिए स्कूल अध्यापक यहां सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने साइकलिस्ट बलराज सिंह को किया सम्मानित

होशियारपुर।  जी-2-जी दिल्ली रैंडनरनरज द्वारा वल्र्ड अल्ट्रा साईकलिंग एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित इंडिया गेट दिल्ली से गेट वेय ऑफ इंडिया मुम्बंई तक 1460 किलोमीटर लंबी एपिक साइकिल राइड पूरी की। 6 दिन 5 रातों में...
article-image
पंजाब

पवन दीवान के नेतृत्व में सविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना :  संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर का 130वां जन्मदिवस सराभा नगर क्षेत्र में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के नेतृत्व में फूल भेंट करके और लड्डू बांटकर मनाया गया।...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट :एफसी दिल्ली ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ ड्रॉ खेला और पेनल्टी किक में 4-0 से हराया, रॉड ग्लास एफ.सी. महली और जिंक फुटबॉल अकादमी ने 1-1 से ड्रॉ,

माहिलपुर – खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिं हरभजन सिंह स्प्रिंटिंग क्लब माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे 60वीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष कलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!