पवन दीवान के नेतृत्व में सविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

by
लुधियाना :  संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर का 130वां जन्मदिवस सराभा नगर क्षेत्र में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के नेतृत्व में फूल भेंट करके और लड्डू बांटकर मनाया गया।
इस दौरान दीवान ने कहा कि भारत रतन डॉ बीआर अंबेडकर ने देश को एक महान संविधान दिया और उनके विचारों पर चलकर समय-समय की कांग्रेस सरकारों द्वारा जनहित में अनेकों कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मानवीय मूल्यों को छिक्के टांगकर दलित व जरूरतमंद समाज के खिलाफ काम कर रही है। लेकिन  देश के लोग इनकी इस सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। दीवान ने सभी को डॉ अंबेडकर द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा,  वरुण मेहता, पलविंदर सिंह तगगड़ बृजमोहन शर्मा, रोहित पाहवा, रजनीश चोपड़ा, बलजीत आहूजा, मनी खीवा, सनी खीवा, आजाद शर्मा, डॉ ओंकार चंद शर्मा, दिनेश सिंगला, भूपेंद्र ग्रेवाल, देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद कई और धमाकों की थी साजिश : ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

अमृतसर। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल कई और धमाके करने की...
article-image
पंजाब

पराली जलाने की घटनाओं में 90% की कमी : मान सरकार की योजना हो रही कारगर

चंडीगढ़ : पंजाब में इस बार पराली और प्रदूषण के खिलाफ जो काम हुआ है, वह अब पूरे देश के लिए मिसाल बन चुका है. 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!