कनाडा बैठे यह गैंगस्टर : पंजाब का माहौल खराब करने की रचते हैं साजिश, 7 गैंगस्टरों को भारत लेकर आने की कोशिश की जा रही

by

चंडीगढ़ : 3 अक्तूबर :कनाडा बैठे कई गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिल कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। पंजाब पुलिस की इंटेलीजैंस विंग तथा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की अधिकारियों मुताबिक केंद्रीय एजैंसी के सहयोग से 7 गैंगस्टरों को भारत लेकर आने की कोशिश की जा रही है। इनमें 5 को ए-कैटागरी में रखा गया है। जिसमें लखवीर सिंह लंडा, गोल्डी बराड़, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू रंधावा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला तथा रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज का नाम शामिल है। इसके अलावा शेष बचे गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ बाबा डल्ला तथा सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेका हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ए-कैटागरी वाले गैंगस्टर अपने गुर्गों के साथ काम करते हुए पंजाब में आतंकवादी वारदातों तथा कत्लकांड को अंजाम दे रहे हैं तथा जबरन पैसे भी वसूलते हैं।
ए-कैटागरी में शामिल गैंगस्टर :
सतविन्द्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ :
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आदेश नगर, श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। वह स्टडी वीजे पर कनाडा गया था। गोल्डी बराड़ तथा सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड तथा कांग्रेसी यूथ नेता गुरलाल सिंह पहलवान के कत्ल में शामिल होने के आरोप हैं। इसके अलावा उस पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए पैसे, हथियार समेत वाहन मुहैया करवाने, टारगेट किलिंग व फिरौती मांगने के भी आरोप लगे हैं।
अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला :
गैंगस्टर अर्श डल्ला, गांव डल्ला, जिला मोगा का रहने वाला है। वह ब्रिटिश कोलंबिया का पीआर धारक भी है। अर्श डल्ला पर रिपुदमन सिंह मालिक के कत्ल करने के आरोप हैं। इसके अलावा यह आतंकवादी हरदीप निज्झर के साथ मिल कर नौजवानों को कट्टर बनाने में भी माहिर है। यह विदेश में बैठा गैंगस्टरों तथा आतंकवादी गुर्गों को पैसे भी भेजता है।
सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा :
गैंगस्टर सुक्खा जिला मोगा का रहने वाला है। यह भी टूरिस्ट वीजे पर कनाडा गया था तथा हाल ही में ओनटोरियो में रह रहा है। यह अरमानिया बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के साथ बंबीहा गैंग की गतिविधियों को संभाल रहा है। इसके अलावा सुक्खा कैदियों को भगाने में सहायता करने, दंगे करने तथा आपराधिक धमकियां देने के आरोप हैं। गैंगस्टर बाबा डल्ला तथा सुक्खा को लुक आउट नोटिस जारी हो चुके हैं।
चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू रंधावा :
गैंगस्टर रिंकू रंधावा, बिहला पिंड, जिला बरनाला का रहने वाला है। फर्जी दस्तावेजों द्वारा पासपोर्ट प्राप्त करके यह विदेश फरार हो गया था तथा अब कनाडा में ही रह रहा है। इस पर भी कत्ल, टारगेट किलिंग, जबरन वसूली करने के आरोप हैं। इसके अलावा आरोपियों को पंजाब में से बाहर भेजने में भी यह मुख्य भूमिका निभा चुका है।
रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज :
गैंगस्टर रमन जज फिरोजपुर के बाबा रामलाल नगर का रहने वाला है। वह स्टडी विजे पर ब्रिटिश कोलंबिया गया था तथा सूत्रों के मुताबिक वह अब भी वहीं रह रहा है। बता दें कि जयपाल भुल्लर गैंग के जेल में बंद गैंगस्टर गगनदीप का छोटा भाई है। इस पर नौजवानों को कट्टरपंथी बनाने तथा टारगेट किलिंग करवाने के आरोप हैं। इसके अलावा रमन जज ने वर्ष 2021 में फिल्लौर के एक पंडित पर हमला करने पैसे देने तथा हथियार मुहैया करवाने के भी आरोप लगे हैं।
लखवीर सिंह उर्फ लंडा : गैंगस्टर लंडा तरनतारन के गांव हरीके का रहने वाले है। इसका नाम मोहाली में इंटेलीजैंस हैडक्वार्टर पर हुए हमले के साथ भी जुड़ा बताया जाता है। इसके अलावा लंडा पर पंजाब के डाक्टरों, कारोबारियों तथा अन्य लोगों के पास फिरौती मांगने के भी आरोप हैं। यह सभी गैंगस्टर ए-कैटागरी सूची में शामिल हैं तथा इन्हें लॉकडाउन नोटिस के साथ-साथ रेड कार्नर नोटिस भी जारी हो चुके हैं।
गुरप्रीत सिंह उर्फ बाबा डल्ला : गैंगस्टर बाबा डल्ला लुधियाना के गांव डल्ला का रहने वाले है। यह टूरिस्ट वीजे पर कनाडा गया था तथा अब ब्रिटिश कोलंबिया में है। इस पर बेअदबी मामले के आरोपी महेन्द्रपाल सिंह का नाभा जेल करने के आरोप हैं।

इस सब से पहले गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई का खासमखास गैंगस्टर दीपक टीनू जो कि गत दिवस मानसाा पुलिस की हिरासत में से फरार हो गया था, ने कहा कि वह एक ऐसा पागल है, जो जेल में भी आजाद है। इस पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा चंडीगढ़ में कत्ल के 10, कत्ल करने की कोशिश के 15 मामले दर्ज हैं। यह सभी गैंगस्टर विदेशों में बैठे ही पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं, पर पुलिस अब तक भी किसी को काबू नहीं कर सकी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमायों  को नुक्सान पहुँचाने से खफा बसपा कार्यकर्तायों ने प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी की अगुआई में गढ़शंकर में किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस द्वारा इनपुट मिलने के बावजूद गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ने इंतजाम नहीं करने के कारण ही शरारती तत्व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान कर...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा के 13वें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ पूरी: बीबी सुभाष मट्टू

गढ़शंकर, 17 अगस्त : अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा के 19 तथा 20 अगस्त को गढ़शंकर में होने वाले 13वें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब

सांपला से मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा कार्यकर्तायों ने किया जोरदार स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर विशेष रूप से पहुंचे यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और श्री सांपला के समर्थकों ने श्री...
article-image
पंजाब

रुला देगी कहानी : लेबनान में फंसा पंजाब का गुरतेज सिंह 23 साल बाद लौटा घर, पासपोर्ट खोने पर फंसा

लुधियाना।  गुरतेज सिंह पंजाब में अपने परिवार के भविष्य के लिए बेहतर आजीविका कमाने के लिए जब लेबनान गए थे, तो उन्हें शायद ही पता होगा कि अपने परिवार से मिलने के लिए 23...
Translate »
error: Content is protected !!