सड़क सुरक्षा और परिवहन के खतरों से बचाव को लेकर हुआ मंथन : चेलियां में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का एडीएम ने किया शुभारंभ

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस को जागरूक करना अत्यंत जरूरी है। मंगलवार को चेलियां में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन से संबंधित खतरों और उनके निवारण पर केंद्रित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि भारत में ही प्रतिवर्ष सड़क हादसों के कारण डेढ़ लाख के करीब लोग जान गंवाते हैं जिनमें 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के ज्यादा लोग सड़क हादसों के शिकार होते हैं। सड़कों पर यातायात से संबंधित साइन बोर्ड भी जगह जगह प्रदर्शित किए जाएं इस के साथ दुर्घटना संभावित जगहों की शिनाख्त कर वहां पर भी साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी भी स्तर पर दुर्घटनाओं की आशंका नहीं रहे।
पहले सत्र में आईआईटी रोपड़ के प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत सहदेव ने अपेक्षाएँ और कार्य नियम निर्धारण” विषय पर विचार रखे, जिसके पश्चात “भारत में सड़क सुरक्षा नेतृत्व, नीति, अंतर-विभागीय सहयोग तथा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सुरक्षा ढांचे” पर विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी।दोपहर के सत्र में आईआईटी (आईएसएम) के प्रोफेसर डॉ. अक्षय गुप्ता ने “पर्वतीय सड़कों की सुरक्षा डिजाइन विचारों और सुरक्षा उपायों” पर चर्चा की। तत्पश्चात आईआईटी रुड़की के शोध फेलो डॉ. कालीप्रसन्ना मुदुली ने “दुर्घटनाओं को पहले से रोकना बेहतर सड़क योजना हेतु सुरक्षा संकेतकों का उपयोग विषय पर जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम का संचालन रॉबिन कुमार, प्रभारी, जिला आपात संचालन केंद्र एवं श्री कुलदीप सिंह, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक द्वारा किया गया। डीडीएमए के समन्वयक राॅबिन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें सड़क सुरक्षा एवं परिवहन खतरों के निवारण के विभिन्न पहलुओं को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, होम गार्ड, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, खंड विकास कार्यालयों, चिकित्सा विभाग, अभियंत्रण महाविद्यालयों, जिला इंटर एजेंसी सदस्य और आपदा मित्र स्वयंसेवकों जैसे प्रमुख हितधारकों के बीच जागरूकता और तैयारियों को सुदृढ़ करना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट...
article-image
पंजाब

निहंग ने गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक कर डाली हत्या : पुलिस ने निहंग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया ग्रिफ्तार  

फगवाड़ा :  फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग ने बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। युवक को तलवार से काटकर मारा गया है। हत्या का पता चलते ही पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में उसका बेटा ग्रिफ्तार : बेटे ने साथी से मिलकर दोनों के नाजायज संबंधों को लेकर को दिया हत्या को अंजाम

बेटे के साथ देने वाले साथी की पुलिस कर रही तलाश, पुलिस ग्रिफ्तारी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नही गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या...
article-image
पंजाब

अलीपुर में आंखों का मुफ्त मेडिकल कैंप, यूनाइटेड सिख मिशन के प्रयासों की सराहना : जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे बांटे, आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाने की सेवा को बताया मानवता की सच्ची मिसाल

अलीपुर, 30 अक्टूबर। गांव अलीपुर में अमेरिका की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था यूनाइटेड सिख मिशन (United Sikh Mission) की ओर से आंखों की जांच, मुफ्त दवाइयां और चश्मे वितरित करने के लिए विशेष मेडिकल कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!