कनाडा में 4 भारतीय चेहरों को मिली कैबिनेट में जगह

by

कनाडा के नव नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नि ने हाल ही में अपने नए कैबिनेट का ऐलान किया है, जिसमें कुल 28 मंत्री शामिल हैं. साथ ही इस बार कैबिनेट में चार भारतीय मूल के सांसदों को भी शामिल किया गया है।

इनमें अनीता आंनद का नाम सबसे अहम है, जिन्हें देश की नई विदेश मंत्री बनाया गया है. इनके अलावा तीन भारतीय मूल के कनाडा निवासी, जिन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है, वे हैं रुबी सहोता, रणदीप सराय और मनिंदर सिद्धू.

28 अप्रैल 2025 को कनाडा में हुए संघीय चुनाव में मार्क कार्नि ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की, जिसके बाद इस नए कैबिनेट का गठन किया गया. इससे पहले मार्च में जब कार्नि ने जस्टिन ट्रूड से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था, तब उन्होंने 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया था, जिसमें केवल 2 भारतीय मूल के नेता शामिल थे, लेकिन इस बार 4 भारतीय मूल के सांसदों को कैबिनेट में जगह दी गई है.

अनीता आंनद बनीं कनाडा की पहली हिंदू विदेश मंत्री

अनीता आंनद ने हाल ही में विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया. उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण कर विदेश मंत्री का पदभार संभाला. इससे पहले वह देश की रक्षा और नवाचार मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. कोरोना महामारी के दौर में वह वैक्सीन आपूर्ति की प्रमुख प्रभारी रहीं और इस कार्य में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया.

रुबी सहोता बनीं नियंत्रण मामलों की सचिव

रुबी सहोता को अपराध नियंत्रण मामलों को संभालने की जिम्मेदारी देते हुए राज्य सचिव बनाया गया है. इससे पहले वह 2015 में ब्रैम्पटन नॉर्थ से सांसद रह चुकी हैं. इसके अलावा राजनीति से जुड़ने से पहले वह पेशे से वकील थीं।

रणदीप सराय को बनाया गया अंतरराष्ट्रीय विकास मामलों का सचिव

रणदीप सराय को अंतरराष्ट्रीय विकास मामलों का सचिव बनाया गया है. ये सरे सेंटर से सांसद हैं. रणदीप चौथी बार संसद के सदस्य बने हैं. सराय पहली बार 2015 में संसद के सदस्य बने, इसके बाद 2019 और 2021 में फिर से सदस्य बने।

मनिंदर सिद्धू बने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री

मनिंदर सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री बनाया गया है. वह ब्रैम्पटन ईस्ट के सांसद हैं. सिद्धू का जन्म पंजाब में हुआ था. वह बचपन में ही अपने परिवार के साथ कनाडा आए थे. उन्होंने कनाडा के कई मंत्रियों के लिए संसदीय सचिव के तौर पर कार्य किया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब अक्तूबर में करवाएगी किसान महापंचायत, सताईस सितंवर को सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशों पर भारत बंद में होगी शामिल

गढ़शंकर: कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान अंदोलन के पक्ष में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा मोहाली जिले में अक्तूबर महीने में किसान महापंचायत करवाई जाएगी। यह फैसला आल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस चुनाव में प्रत्याशी के लिए चुनावी व्यय की सीमा 40 लाख रुपएः डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला में की शिरक्त ऊना : 1 अक्तूबर: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत आज लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकला में व्यय निगरानी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

क्रिकेट मैच देखने पहुंचे बच्चों ने एक स्वर में कहा थैंक्स सुक्खू जी एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने संवेदनशील नेतृत्व का...
article-image
पंजाब

24 आपराधिक तत्वों को किया गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने 134 बस अड्डों, 181 रेलवे स्टेशनों पर की विशेष जांच

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को “ओपीएस ईगल-III” के नाम से राज्य भर...
Translate »
error: Content is protected !!