कनाडा में पंजाबी छात्र की हत्या : 2 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था सिमरनजीत

by

पंजाब के युवाओं के लिए कभी सुरक्षित भविष्य का प्रतीक रहा कनाडा अब डर और असुरक्षा का दूसरा नाम बनता जा रहा है। इसकी वजह यह है कि कनाडा में पंजाबी युवकों की हत्याएं हो रही हैं। कनाडा में पंजाब के एक और छात्र की हत्या हुई है। ताजा मामला अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु के पास स्थित गांव देवीदासपुरा से सामने आया है, जहां का 25 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह कनाडा में गोलीबारी का शिकार हो गया।

सिमरनजीत सिंह साल 2023 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। परिवार ने भारी कर्ज और बड़ी उम्मीदों के साथ उसे विदेश भेजा था, ताकि वह पढ़ाई पूरी कर परिवार का सहारा बन सके। लेकिन किसे पता था कि पढ़ाई का यह सपना ताबूत में बदल जाएगा। जैसे ही सिमरनजीत की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे देवीदासपुरा में शोक की लहर दौड़ गई।  मृतक के चाचा कुलवंत सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से अपने दोस्तों के साथ रहता था। दिसंबर में ही कुछ नए दोस्त उसे नई जगह पर लेकर गए थे और उसने वहां रहना शुरू किया था। वह अपना सारा खर्चा खुद उठाता था और अभी अपने खर्चे पर ही उसने पीआर (परमानेंट रेजिडेंट) की फाइल लगाई थी। उसके पास 10 साल का अमेरिका का वीजा भी था। परिवार को शक है कि उसके नए दोस्तों ने उसके साथ दगाबाजी की है और रुपयों के लिए उसे मार दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Congress Weeping Over SIR to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 :  Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood, in a press statement, accused the Congress and other opposition parties of opposing the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls to...
article-image
पंजाब

50 लड़कियों से लाखों के ठगी क्र चूका और जाल में फंसा क कई के साथ शारीरिक संबंध बनाए : कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया

जालंधर  : खुद को कनाडाई नागरिक बताकर पंजाब की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक युवा ठग को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह आरोपी अब तक शादी का झांसा देकर...
article-image
पंजाब

गांव खरड़ अछरवाल में 9.49 करोड़ से बनने वाली लिंक रोड का किया शिलान्यास

माहिलपुर फगवाड़ा मार्ग से गांव खड़ोदी, अछरवाल, नकदीपुर,ईसपुर मखसूसपुर, पंडोरी बीबी 13.25 किलोमीटर 18 फुट चौड़ी होगी लिंक रोड चब्बेवाल :   सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा...
Translate »
error: Content is protected !!