कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियार से हत्या : पुल के पास मिला शव

by

जालंधर में एक कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 50 साल के बबलू के रूप में हुई है. बबलू शाहकोट के शंकर गांव का रहने वाला था और 20 साल से नूरमहल के रामपुर गांव में रह रहा था। उसकी नकोदर में बबलू गारमेंट्स नाम की कपड़े की दुकान थी।

वह अभी अविवाहित था और 15 साल से दुकान चला रहा था. बबलू का शव रामपुर जाने वाली कच्ची सड़क पर निर्माणाधीन पुल के पास मिला है. पुलिस ने बताया कि शरीर के कई हिस्सों पर गहरे कट लगे हैं, जिससे पता चलता है कि बबलू की तेजधार हथियार से हत्या की गई है।

आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा : एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शाहकोट में रखा गया है. अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस को मौके पर कई सुराग मिले हैं और इसके आधार पर पुलिस कातिल के काफी करीब पहुंच चुकी है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देर रात तक घर नहीं पहुंचा था बबलू :  एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी की शाम को बबलू अपनी दुकान आम तौर पर बंद करके रामपुर वापस आ रहा था. उसने घर फोन करके बताया था कि वह जल्द ही पहुंच रहा है, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा. जब उसके पिता दलीप सिंह उसे ढूंढने गए तो रामपुर जाने वाली कच्ची सड़क पर एक निर्माणाधीन पुल के पास उसका शव मिला. अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

70 ग्राम हेरोईन सहित महिला काबू

गढ़शंकर। स्थानीय पुलिस ने 70 ग्राम हेरोईन सहित एक महिला को काबू किया है। जानकारी के अनुसार एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड और दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!