नशे पर पुलिस का शिकंजा : एक सप्ताह में सात मामले दर्ज, 12 लोग गिरफ्तार

by

एएम नाथ : शिमला, 02 मार्च । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बीते एक सप्ताह के दौरान व्यापक अभियान चलाते हुए सात मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक 21 से 28 फरवरी 2026 के बीच की गई कार्रवाई में करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस इस अभियान को अपनी “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (चिट्टा)” नीति का हिस्सा बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जिले भर में निगरानी और छापेमारी बढ़ाई गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सबसे पहले चिड़गांव थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 4.53 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इसी दिन न्यू शिमला के लोअर खलीनी स्थित एक भवन में जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से 6.560 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बालूगंज थाना क्षेत्र में भी लगातार कार्रवाई देखने को मिली। 23 फरवरी को एमसी पार्किंग रोड पर बोलेरो वाहन की तलाशी में चालक से 6.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अगले दिन मोती निवास में छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार कर करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद करने का दावा किया गया।

पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को घोड़ा चौकी के पास एक टीन शेड से एक आरोपी को 6.51 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। वहीं देहा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक से 5.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

सप्ताह के अंत में आईएसबीटी शिमला में गश्त कर रही स्पेशल टीम ने पंजाब के पटियाला निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 11 ग्राम से अधिक हेरोइन मिलने की बात कही गई है।

पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच चल रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद चिट्टा किस नेटवर्क के जरिए जिले तक पहुंच रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 से प्रदेश में उद्यमिता और एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगा बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि उद्योग विभाग द्वारा 3 से 5 जनवरी, 2026 तक शिमला में हिम एमएसएमई फेस्टदृ2026 आयोजित किया जा रहा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी : सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में

सोलन : सोलन सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में बुधवार को 40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी। ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली पहुंचे : आज शाह से मिलकर मांगेंगे आपदा राहत पैकेज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और अन्य क्षेत्रों में आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। सीएम सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून – DC जतिन लाल

ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 28 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!