कबड्डी महाकुंभ पर्थ (ऑस्ट्रेलिया में) 26 अप्रैल को करवाया जा रहा : स्वर्ण सिंह घोलिया

by

इस कबड्डी महाकुंभ में भारत, पाकिस्तान, कैनेडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की लड़कियों की टीमें भाग लेगी: डॉ. अमरीक सिंह कपूरथला
*इस कबड्डी महाकुंभ में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 21,000 डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ रेडर और स्टॉपर को 21,000 डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।/स्वर्ण सिंह घोलिया
*इस अवसर पर पंजाब से अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ. अमरीक सिंह विशेष रूप से पधारेंगे और कबड्डी के नियमों के अनुसार मैच का खिलाएंगे करेंगे/स्वर्ण सिंह घोलिया
कपूरथला/होशियारपुर/ऑस्ट्रेलिया/दलजीत अजनोहा :  ग्लेडिएटर क्लब द्वारा तीसरे कबड्डी महाकुंभ का आयोजन 26 अप्रैल को आस्ट्रेलिया के पर्थ में बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए लायलपुर खालसा कॉलेज कपूरथला के वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि यह तीसरा कबड्डी महाकुंभ स्वर्ण सिंह घोलियां द्वारा 26 अप्रैल को आस्ट्रेलिया के पर्थ में प्रवासी भारतीयों के विशेष सहयोग से करवाया जा रहा है। इस महाकुंभ में छह देशों की लड़कियो की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, कैनेडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड शामिल हैं। इस कबड्डी विश्व कप में 31,000 डॉलर का प्रथम पुरस्कार मनिंदर संधू और मनिंदर गिल की ओर से दिया जाएगा और 25,000 डॉलर का द्वितीय पुरस्कार सुखवीर टिवाना और कुलविंदर मुधी की ओर से दिया जाना है।इस कबड्डी महाकुंभ में भाग लेने वाली प्रत्येक प्रतिभागी टीम को 21,000 डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ रेडर और स्टॉपर को 21,000 डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।उन्हें बताया के स्वर्ण सिंह घोलियां की ओर से प्रवासी भारतीयों के विशेष सहयोग से विदेशों में मातृ खेल कबड्डी को जीवित रखने की शपथ ली है। इस कबड्डी महाकुंभ में महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टीम के लिए होटल और बीमा सुविधा भी उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ. अमरीक सिंह विशेष रूप से पहुंचेंगे और कबड्डी के नियमों के अनुसार मैच खिलाएंगे। इस अवसर पर विशेष रंगारंग कार्यक्रम गिद्दा भांगड़ा प्रस्तुत किया जाएगा। बच्चों का फुटबाल मैच, फूड स्टॉल और वॉलीबॉल मैच भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से अनेक नए मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, पंजाबी लोक नृत्य आदि की सुंदर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कबड्डी के अर्जुन अवार्डी 3103 बलविंदर सिंह फिडू सिंह की ओर से सभी आयोजकों को बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल...
article-image
पंजाब

मुकेरियां में पोषण माह संबंधी समारोह करवा कर किया महिलाओं को जागरुक : 30 सितंबर तक पोषण माह के अंतर्गत करवाई जाएंगी अलग-अलग गतिविधियां

मुकेरियां , 01 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर के नेतृत्व में बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी मुकेरियां मंजू बाला की ओर से एस.पी.एन कालेज मुकेरियां में...
article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं को हर महीने रु1000 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर दी घोषणा….1000 वाला वादा अगले बजट सेशन में पूरा किया जाएगा

एएम नाथ। चंडीगड़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बुधवार को माघी मेले के उपलक्ष्य में श्री मुक्तसर साहिब पहुंचे थे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद आयोजित रैली में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल ! राष्ट्रपति से मिले अमित शाह, कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह

नई दिल्ली : केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में...
Translate »
error: Content is protected !!