कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को मिले नजर के चश्मे, रोटरी क्लब होशियारपुर का सराहनीय प्रयास

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री बुलावाड़ी के कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को मुफ्त नजर के चश्मे वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य कमजोर दृष्टि वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन गुणवत्ता प्रदान करना है।कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री शिक्षा) सुखविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग, पौष्टिक भोजन की कमी और असंतुलित दिनचर्या के कारण बच्चों की नजर तेजी से कमजोर हो रही है। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर उचित उपचार न मिलने से दृष्टि संबंधी रोगों में बढ़ोतरी हो रही है, और कई विद्यार्थियों के चश्मे का नंबर 5 से बढ़कर 10 तक पहुंच चुका है, जो एक गंभीर समस्या है और इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।रोटरी क्लब होशियारपुर के अध्यक्ष अवतार सिंह, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. एल.एन. वर्मा और आयोजक मनोज ओहरी ने बताया कि क्लब निरंतर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न रहता है और इस प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर क्लब के प्रमुख सदस्य गोपाल वासुदेवा, संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, जोगिंदर सिंह, कुलजीत सिंह सैनी, इंजीनियर जसवंत सिंह भोगल और रजनीश कुमार गुलियानी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।रोटरी क्लब के इस प्रयास की स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने भी सराहना की। उपस्थित विद्यार्थियों और उनके परिवारों ने चश्मे प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की और क्लब का आभार प्रकट किया। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के कल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे ताकि समाज के जरूरतमंद तबकों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ नीलम बावा, कंचन बाला, भावना ठाकुर, कमलजीत कौर, गीता पुरी, जसविंदर कौर और परविंदर कौर भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द बनाने की मांग को लेकर 29 अप्रैल को धरने की तैयारियों सम्पूर्ण ; मट्टू

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द से जल्द बनाने की कंडी संघर्ष कमेटी की मांग को लेकर शनिवार 29 अप्रैल को ट्रक यूनियन गढ़शंकर के समीप धरने की तैयारी पूरी कर ली गयी है...
article-image
पंजाब

मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान को 1 लाख रुपये का इनाम, ये बिजनेस मैन देगा

चंडीगढ़ : पंजाब का एक बिजनेस मैन महिला जवान को 1 लाख रुपये का इनाम देने वाला है। दरअसल एक्ट्रेस और बीजेपी सद कंगना रनौत के साथ आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली घटना...
article-image
पंजाब

कट्टर बेईमान मान सरकार के राज में भ्रष्ट अधिकारियों की चांदी–भाजपा

केंद्रीय फंड का दुरुपयोग करने के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों मीडिया द्वारा एक अकाउंटेंट को बीडीपीओ का एडिशनल चार्ज देकर केंद्रीय फंड के गबन करने मामला...
Translate »
error: Content is protected !!