कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए : दमदमी टकसाल के मुखी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने पंजाबियों और खासतौर पर सिखों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की

by

सिख संस्था दमदमी टकसाल के मुखी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने सिखों से अपील की है कि वे ज्यादा बच्चे पैदा करें। उन्होंने एक सार्वजनिक सभा में पंजाबियों और खासतौर पर सिखों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या अधिक होने से पारिवारिक मूल्यों को बचाए रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा समाज भी मजबूत होगा। दमदमी टकसाल का नेतृत्व खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरावाले ने भी किया था। हरनाम सिंह खालसा ने कहा कि यदि किसी को अपने ज्यादा बच्चे पालने में समस्या आती है और आर्थिक संकट है तो उसके लिए भी संस्था मदद करेगी।

दमदमी टकसाल के 16वें प्रमुख ने कहा कि सिख परिवारों को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इससे पंजाब को धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि सिखों ही नहीं बल्कि पंजाब में रहने वाले अन्य समुदाय के लोगों को भी कम से कम बच्चे करने चाहिए। हरनाम सिंह खालसा ने कहा, ‘आप सभी के 5-5 बच्चे होने चाहिए। अभी समय है और यदि यह निकल गया तो फिर आप लोग पछताएंगे।’ खालसा ने कहा कि यदि आप उन्हें पाल नहीं सकते तो एक को अपने पास रख लीजिए और 4 मुझे दे दीजिए।  इन बच्चों को हम पढ़ाएंगे भी और उन्हें गुरु की सेवा का भी ज्ञान दें। उन्होंने कहा कि यदि 5 बच्चे होंगे तो उनमें ही कोई संत बनेगा, कोई जत्थेदार बनेगा और कोई परिवार को संभालेगा। उन्होंने कहा कि अपने परिवार बढ़ाओ और कौम को बचाओ। ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस पर पंजाब के महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि ऐसा बयान ठीक नहीं है। महिलाएं कोई बच्चा पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल का वीडियो एडिट कर वायरल करने के आरोप में गढ़शंकर में मामला दर्ज : नगर परिषद गढ़शंकर के उपाध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ व एक गांव मोयला के मनप्रीत सिंह के बयानों पर पुलिस ने की कारवाई

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झूठी वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में थाना गढ़शंकर पुलिस ने सोमनाथ बांगड़ और मनप्रीत सिंह की शिकायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्भपात कराने की याचिका खारिज : नाबालिग भाई के साथ अवैध संबंध में गर्भवती हुई लड़की

नई दिल्ली  :  केरल हाईकोर्ट ने  नाबालिग भाई के साथ अनैतिक संबंध के चलते गर्भवती हुई 12 वर्षीय लड़की का गर्भपात कराने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि भ्रूण...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur to Be Made Dengue-Free,

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /May 18 : The district administration has launched extensive preparations to prevent seasonal diseases such as dengue and chikungunya. Deputy Commissioner Ashika Jain chaired a key district-level meeting at the district administrative...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की पुरातन विरासत को संजोते हुए करवाया जाएगा इसका सौंदर्यीकरण: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पूरे विश्व में वुड इनले वर्क के लिए प्रसिद्ध होशियारपुर के डब्बी बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर मसौदा तैयार कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!