कमरे में मृत मिले पिता-पुत्र, दम घुटने से मौत की आशंका : सोए थे अंगीठी और हीटर जलाकर

by
रोहित जसवाल। ऊना : गांव जलग्रां में पिता-पुत्र की शनिवार रात को दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि पिता-पुत्र रात के समय कमरे में अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे। घटना का पता उस समय लगा, जब दूसरे कमरे में सोया बड़ा बेटा शरीफ रविवार सुबह चाय लेकर पिता शाहिद (48) और छोटे भाई सादिक (18) के कमरे में पहुंचा।
उसने पिता-पुत्र को बेसुध हालत में देखा तो पुलिस व आसपास के लोगों को सूचित किया। मौके पर पुलिस और चिकित्सक पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि दोनों की मौत हो गई है।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों की पहचान मोहम्मद आजम नगर शाही ग्रामीण जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। शाहिद करीब 20 साल से अपने दो बेटों के साथ अमर सिंह वार्ड-3, कुम्हारा दा मुहल्ला गांव जलग्रां तहसील ऊना में सब्जी बेचने का कारोबार करते थे। शाहिद के बड़े बेटे शरीफ ने बताया कि शनिवार रात को उसके पिता और छोटा भाई एक ही कमरे में सो रहे थे। तबीयत ठीक न होने के कारण वह दूसरे कमरे में सो गया। सुबह आठ बजे उसने चाय बनाई और पिता व भाई को उठाने गया, लेकिन पिता और भाई बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। आसपास के ग्रामीणों व पंचायत पदाधिकारियों को बुलाया। उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि दोनों अंगीठी और हीटर जलाकर सो रहे हैं। ऐसा पता होता तो वह खुद अंगीठी बाहर निकाल देता।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण दम घुटना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस अड्डे के बाहर शव बरामद

होशियारपुर :  बस अड्डे के बाहर खंडर नुमा जगह में ना मालूम व्यक्ति का शव बरामद हुआ । जिसको पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है । थाना मॉडल टाउन...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कुल पंडोरी बीत में विधार्थियों को आग लगने पर आग पर काबू पाने के बारे में जानकारी दी : अनुपम कुमार शर्मा

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कुल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह के दिशा निर्देश पर अनुपम कुमार शर्मा साइंस अध्यापक ने समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों के सहयोग से आपदा प्रबंधन के तहत मौके पर उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिक्स मैराथन में कर्नाटक ने मारी बाजी : कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान हासिल किया

नादौन 04 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं एवं पुरुषों की मिक्स मैराथन स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें कर्नाटक की टीम विजेता रही। जबकि, कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करे प्रदेश सरकार, राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्टा पूरे देश के लिए हर्ष और गर्व का विषय – जनमंच बंद करके सरकार आपके द्वारा चला रही है और अधिकारियों को धमका रही : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सभी मंदिरों और घरों में मनाया जाएगा दीपोत्सव एएम नाथ। मण्डी :    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार से कहा कि 22 जनवरी को भव्य राम...
Translate »
error: Content is protected !!