कमलेश ठाकुर ने देहरा में बांटे 91 लाख के चेक : विकसित देहरा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, तेज गति से आगे बढ़ेगा क्षेत्र – कमलेश ठाकुर

by
राकेश शर्मा : देहरा, 12 सितम्बर। आने वाले वर्षों में देहरा प्रदेश में सबसे तेज गति से विकसित होने वाले विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार देहरा के विकास के लिए विशेष योजना बनाई गई है। देहरा में नए कार्यालयों के भवनों सहित सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार करने की मंशा से सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है तथा विभागों के इसके अनुसार आगे बढ़ने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। बचत भवन देहरा में आज विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित करने के दौरान स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
May be an image of 7 people, temple, dais and text
कमलेश ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों सहित आपदा प्रभावित परिवारों को लगभग 91 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान हरिपुर तहसील के अंतर्गत जिन लोगों के मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे, ऐसे 71 परिवारों को लगभग 75 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भेंट किए। इसके अलावा कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री मंत्री शगुन योजना के तहत 33 लाभार्थियों को 10 लाख 23 हजार रुपये और बेटी है अनमोल योजना के तहत 34 पात्र लाभार्थियों को 5 लाख 70 हजार रुपये के चेक बांटे।
May be an image of 8 people, dais and text
कोई भी समस्या तो सीधा संपर्क करें…
विधायक ने कहा कि देहरा में आम जनमानस से जुड़े कार्य समय पर हों और उन्हें सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बकौल विधायक, मैं आपके घर की हूं, इसलिए यदि किसी भी काम को लेकर देहरा के किसी निवासी को कोई समस्या आती है तो वे सीधा उनसे संपर्क करे। उन्होंने कहा कि देहरा के लोगों की दिक्कत परेशानियों को उनके घरद्वार पर निपटाना उनकी प्राथमिकता है।
बिजली की तारें होंगी भूमिगत, बदलेगा क्षेत्र का नक्शा :
देहरा शहर में लगभग 11 करोड़ रूपये की लागत से बिजली की तारों को भूमितम करने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। विधायक ने कहा कि देहरा में एसपी कार्यालय, बीएमओ कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय सहित अनेक विभागों के कार्यालयों का निर्माण होना हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के निर्माण के लिए भी विभागों को जल्द औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यालयों, इंडोर स्टेडियम, हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर यूनिट और बिजली की तारें भूमिगत होने से क्षेत्र का नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा। उन्होंने देहरा के इस विकास चक्र में सभी से सहयोग की अपील की।
May be an image of 1 person and temple
कुपोषण और एनीमिया पर करें प्रहार ; 
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के लिए कुपोषण और एनीमिया पर प्रहार करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने विभाग को कुपोषण पर नियंत्रण के लिए संगठित प्रयास करने और लोगों में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
*यह रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, जिला महासचिव इंद्रजीत शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजय धीमान, बीडीसी मंजीत सिंह, सुनीता देवी, निशा देवी, शेर सिंह, महासचिव देहरा पद्म चौधरी, उपाध्यक्ष धार पंचायत रंजीत सिंह, सीडीपीओ सुशील शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वोट दें कमल का फूल और प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा देखकर, राम कुमार को जिताएं : अनुराग ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पुबोवाल, बाथड़ी, हरोली बी भदसाली में आयोजित जनसभाओं को संबोधित केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की मदद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएमसी शिक्षकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल : शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे – स्कूल में छुट्टियों के वक्त का वेतन तक नहीं दिया जाता

शिमला :  एसएमसी शिक्षक एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। शिमला में एसएमसी अध्यापक संघ अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।  एसएमसी शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्वालथाई में जेम और सीपीपी पोर्टल्स के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर, 20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस प्रोग्राम के तहत आज होटल हिल व्यू-कम-रेस्टोरेंट इंडस्ट्रियल एरिया ग्वालथाई बिलासपुर में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, जेम और सैंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट...
Translate »
error: Content is protected !!