कमलेश ठाकुर ने बौंगता में सुनी जनसमस्याएं

by
राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा – देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज वीरवार को अपने हलके की ग्राम पंचायत बौंगता का दौरा कर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को इत्मीनान से सुनते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित किया। कमलेश ठाकुर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं का बिना समय गवाए तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से संबंधित बड़ी परियोजनाएं तो चलते ही रहेंगी लेकिन लोगों को आमतौर पर पेश आ रही समस्याओं को जानने और उनका निवारण करना उनकी प्राथमिकता है, इसी लिए वे निरंतर पंचायतों का प्रवास कर रही हैं।
ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष मांग रखी कि उनकी पंचायत और पटवार सर्किल हरिपुर तहसील में आते हैं, जिसे देहरा तहसील में ले जाया जाए। विधायक ने कहा कि ग्रामवासी इससे संबंधित प्रस्ताव दें, उसके पश्चात यह काम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या का भी बहुत जल्द समाधान कर दिया जाएगा। विधायक ने लोगों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए खेतों के क्लस्टर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भूमि के क्लस्टर बनने के बाद कृषि विभाग की ओर से कांटेदार तारों का प्रबंध कर दिया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ पहुंचेगा। गांव के लोगों ने विधायक का सीएम कार्यालय देहरा में खोलने के लिए आभार जताया।
प्रधान ग्राम पंचायत बौंगता निशा देवी ने विधायक का पंचायत में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, बीडीओ देहरा मुकेश कुमार, सहायक अभियंता विद्युत विभाग हरिपुर त्रिलोक, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग मुनीश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत बौंगता निशा देवी, बीडीसी निरुपमा, इंद्रजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा के फतेहपुर में मारपीट कर महिला को किया लहूलुहान, मामला दर्ज

एएम नाथ। नूरपुर : जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पुलिस चौकी रे की पंचायत स्थाना से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थाना निवासी सीमा देवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत नए फॉर्म भरने पर रोक लगाने को कहा : चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर

एएम नाथ।  शिमला :  चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर आदर्श आचार संहिता लागू होने तक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में बाढ़ से हुए नुकसान का राकेश प्रजापति ने लिया जायजा

ऊना, 12 अगस्त – हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देशानुसार, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों के विनाश को हुआ श्री परशुराम का अवतरण : कुलदीप सिंह पठानिया

श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा कार्यक्रम आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चुवाड़ी, (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!