कमिश्नर जालंधर डिविजन ने ई.आर.ओ-39 मुकेरियां के पोलिंग बूथों की सुपर चैकिंग की

by

होशियारपुर, 22 नवंबर:
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों के सरसरी संशोधन के कार्य की चैकिंग करने के लिए डिविजनल कमिश्नर-कम-रोल आब्जर्वर जालंधर डिविजन वी.के मीणा की ओर से ई.आर.ओ. 39 -मुकेरियां के बूथों की सुपर चैकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नई बन रही वोटों, निपटाए जा रहे एतराज व बी.एल.ओज की हाजिरी चैक की। इस दौरान उनके साथ जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात भी मौजूद थे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक की वोट बनाना यकीनी बनाया जाए।
रोल आब्जर्वर जालंधर डिविजन ने इस दौरान नए बनाई जा रही वोटों व संशोधित वोटों संबंधी फार्मों की भी चैकिंग की। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन 1 नवंबर 2021 को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटर सूची प्रोग्राम के अनुसार आम जनता से दावे व एतराज 30 नवंबर तक लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों को जागरुक करने के लिए स्वीप अभियान स्कूलों, कालेजों व अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाने संबंधी भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि 20 व 21 नवंबर को पोलिंग स्टेशनों में विशेष कैंप लगाए गए थे ताकि इन कैंपों में 18 वर्ष के हो चुके नौजवानों की वोटें बनाई जा सकें व वोटों का संशोधन किया जा सके। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य)-कम- अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी संदीप सिंह, एस.डी.एम. मुकेरियां नवनीत कौर बल, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर. चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपीं गई अहम जिम्मेदारियां….जानें किसको क्या मिला?

चंडीगढ़ :  पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री और अकाली दल के...
article-image
पंजाब

बीजेडी सरबत दा भला ट्रस्ट सर्कल आदमपुर दोआबा की तरफ से लगाया गया खूनदान कैम्प

भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक और त्रिशला शर्मा होप फॉर लाइफ एनजीओ की डॉक्टरो की टीम ने दी मेडिकल गाइडलाइंस -कैम्प के दौरान 147 लोगो ने किया खून दान जिनमे नारी शक्ति ने किया...
article-image
पंजाब

संत भूरीवाले जी लालदास नित्यानंद आश्रम में नतमस्तक हुए सांसद मनीष तिवारी : गांव टिब्बा टपरियां के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा

रूपनगर, 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री सतगुरु ब्रह्म सागर महाराज भूरीवाले जी के प्रगट दिवस के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गांव टिब्बा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ लोग बेरोजगार : कांग्रेस हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी: तिवारी

चंडीगढ़, 2 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि इंडिया सरकार हर नए स्नातक और डिप्लोमा धारक को पहले वर्ष में नौकरी की गारंटी देगी।...
Translate »
error: Content is protected !!