मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता चलदा : विधायक उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा

by

लुधियाना : गुस्से में आए आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा कि मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता चलदा। सरपंच का बेटा आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिकों का विरोध कर रहा था। वीडियो में महिला सरपंच के बेटे ने विधायक उगोके से कहा कि फिलहाल गांव में जो सेहत सुविधाएं चल रही हैं, उसे बंद न किया जाए। इस गांव में 25 हजार लोगों की आबादी है। यदि मोहल्ला क्लीनिक बनाना है तो गांव की पंचायत आपको जहां भी जगह सही लगेगी दे देगी। आप उस जगह पर आप क्लीनिक बना लें।
यदि फंड की कमी है तो भी पंचायत बिल्डिंग बनाकर दे देगी। सरपंच के बेटे ने कहा कि पहले ढल्लेवाल और रुड़ेके गांव निवासी भी विरोध कर चुके हैं। यदि मोहल्ला क्लीनिक सरकार ने बनानी है तो छोटे गांव में बना ले। बड़े गांव में आबादी ज्यादा है, जिस कारण जो सहूलतें चल रही हैं उसे बंद न किया जाए। इस दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक उगोके से कहा कि आप ने चुनाव में वादा किया था कि 17 बिस्तर का अस्पताल बनाएंगे, लेकिन बना नहीं। इस पर विधायक उगोके ने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया। इस बातचीत के दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक से कहा कि वह उनकी रिस्पेक्ट करता है। इस बीच उगोके ने भी कह दिया कि हम भी रिस्पेक्ट ही कर रहे है। नहीं तो मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुटि्टया हुंदा ना फिर पता चल जाता। विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि उनकी कोई ऐसी मंशी नहीं थी कि किसी को बुरा लगे। वह यह कहना चाहते थे कि यदि कोई अन्य सरकार होती तो अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं होनी थी। आप पार्टी के विधायक तो लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनते है। आप सरकार की छवि को खराब करनी की कोशिश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन- गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल...
article-image
पंजाब

हथियारों का जखीरा खेत से बरामद : साढ़े सात किलो हेराइन भी जब्त

अमृतसर। बीएसएफ ने मंगलवार को अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई। खेत से बरामद दो बड़े...
article-image
पंजाब

पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर  शुक्का और कंवर अरोड़ा ने नेत्रदान करने के भरे फॉर्म

गढ़शंकर l पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर सिंह शुक्का व कंवर अरोड़ा ने इमिग्रेशन ऑफिस गढ़शंकर में नेत्रदान संस्था यूनिट गढ़शंकर को नेत्रदान करने का फॉर्म भरा ताकि मरणोपरांत बाद नेत्रदान किया जा सके।...
article-image
पंजाब

The Congress workers of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 :  On the occasion of Yamini Gomer as the Acting President of the Punjab Pradesh Congress Committee (SC Department), the Congress workers of the district organized a function at District Congress...
Translate »
error: Content is protected !!