करतारपुर साहिब गुरुद्वारा : जमकर हुई बेअदबी, चली मीट-शराब की पार्टी, अफसर कर रहे थे डांस

by

नई दिल्ली: पाकिस्तान से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में हुई बेअदबी की खबर से ख़ासा बवाल मचा हुआ है। उलेखनीय है कि नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया है कि बीते 18 अक्टूबर को गुरुद्वारा के परिसर में पाकिस्तानी अफसरों ने शराब और नॉनवेज का सेवन किया था।
इधर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में डांस पार्टी आयोजित होने के BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के दावे पर SGPC के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि, ” पूरा सिख समुदाय इस शर्मनाक घटना की निंदा करता है। पाकिस्तान सरकार को इस मामले में जरुर कार्रवाई करनी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि अकाल तख्त करतारपुर साहिब के जत्थेदार इस पर अपना रुख तुरंत स्पष्ट करें।”
घटना पर पंजाब के 12 विधायक अब जल्द ही पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे और मत्था टेकेंगे। पंजाब विधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी थी कि 13 विधायक गुरुद्वारे का दौरा करेंगे, लेकिन कांग्रेस विधायक नरेश पुरी ने कुछ व्यस्तता का हवाले देते हुए फिलहाल जाने से इनकार कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá j88online – Đị

j88online j88online là một trong những căn nguyên nghịch trò vui nghịch trực tuyến cung cấp cho được, cấp cho cho cho thành viên domain authority đình nghịch biển hết thưởng thức tuyệt vời...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल गढ़शंकर के खिलाड़ियों का जोनल खेलों में शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 29 जुलाई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 25 जुलाई 2025 को किया गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा क्षेत्र की प्रसिद्ध...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय गुरपाल नागरा तथा अजीत गिल का सम्मान…..ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी ने

गढ़शंकार।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में योगदान डालने वाले टूर्नामेंट कमेटी के सहयोगी समाजसेवी गुरपाल सिंह नागरा कनाडा तथा अजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!