मानवता की सेवा में समाज सेवी संस्थाएं दे रही हैं अहम योगदान -ब्रम शंकर जिम्पा

by

मानवता सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित जरूरतमंद कन्याओं के विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री हुए शामिल

होशियारपुर, 20 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि समाज सेवी संस्थाएं मानवता की सेवा में अहम योगदान दे रही हैं और हमें ऐसी संस्थाओं का यथासंभव सहयोग करना चाहिए। वह ब्लॉक टांडा के गांव बस्सी कलां में मानवता सेवा सोसायटी द्वारा दो जरूरतमंद लड़कियों के विवाह समारोह में भाग ले रहे थे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वह ऐसे संगठनों को सलाम करते हैं, जो दिन-रात मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मानवता सेवा सोसायटी ने 13 से अधिक जरूरतमंद लड़कियों की शादी करायी है। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी ने जहां कई रक्तदान शिविर लगाए हैं, वहीं बाढ़ पीड़ितों के लिए भी बढ़-चढ़कर काम किया है। इसके अलावा यह सोसायटी आवारा जानवरों के इलाज के लिए भी काम कर रही है। इस मौके पर उन्होंने सोसायटी को मानवता भलाई के कार्यों के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे संगठनों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार है। इस अवसर पर सुसाईटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे फेंका शव : पेट और गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान; दाएं हाथ पर ‘Money’ और बाएं बाजू पर तीन स्टार का टैटू

लुधियाना, 19 सितंबर। लुधियाना में करीब 30 वर्षीय महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम ललतों से खेड़ी की ओर जा रहे राहगीरों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकेले लड़ेंगे चुनाव – केजरीवाल ने आम आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर...
Translate »
error: Content is protected !!