करवाती थी देह व्यापार का धंधा, अड्डे पर नशा भी होता था सप्लाई; अब फंसी

by
जालंधर :  जालंधर जिले के मकसूदां में बीते दिन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की थी। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को नामजद कर लिया है। आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बीते कई साल से आरोपित यह गलत काम कर रहे थे। खुद को आम आदमी पार्टी की नेता बताने वाली उक्त संचालिका राजनीति से जुड़े लोगों से काफी मेलजोल रखती थी, जिसके चलते शिकायतों के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती थी।
बताया जा रहा है कि अड्डे पर ही ग्राहकों को नशा भी सप्लाई होता था। दो साल पहले भी करतारपुर थाने में उक्त संचालिका के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि वो जबरन देह व्यापार का धंधा करवाती है। लड़कियों को जबरन काम के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
देह व्यापार करवाने वाली महिला ने आसपास के इलाकों में दो और कोठियां ले रखी थीं। जहां पर गलत काम करवाती थी। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला करीब 15 साल से काम कर रही थी, लेकिन लोग डर की वजह से उसकी शिकायत नहीं करते थे।
महिला ने अपने घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा भी लगाए थे, ताकि वहां पर आने जाने वालों पर नजर रखी जा सके। पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपित महिला के साथ मिल कर काम करने वालों को भी नामजद करने की तैयार कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस पर शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी का रक्तदान शिविर, 53 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदाताओं और आए हुए गणमान्य सज्जनों को विभिन्न प्रकार के पौधे भी वितरित किए गए गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वणजारा कैफे, गढ़शंकर में रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब

जब तक किसी भी व्यक्ति के पुण्य कार्य भारी है तब तक उसकी मृत्यु नही हो सकती : रवि नंदन शास्त्री 

भगवान का सिमरन मनुष्य के जन्म जन्म के   दुखों कलेशों का नाश करता है :  रवि नंदन जी शास्त्री  होशियार पुर/दलजीत अजनोहा :   अलमस्त फकीर दरबार बापू गंगा दास जी में पिछले दिनों से...
article-image
पंजाब

262 ग्राम हेरोईन : एक काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 262 ग्राम हेरोईन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
Translate »
error: Content is protected !!