करसोग में भारतीय जनता पार्टी के  सदस्यता महाभियान में पहुंचे जयराम ठाकुर

by
देशहित और समाजहित में काम करने  वाली भाजपा की सदस्यता लेने में  युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गो मे काफी उत्साह: जयराम ठाकुर
एएम नाथ। मंडी/ करसोग :  भाजपा करसोग मंडल की महा सदस्यता अभियान की बैठक में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिये युवा वर्ग हो या महिलाएं, सभी में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
 भाजपा के साथ जुड़ने का उत्साह आज पूरे देश मे है । भाजपा देश की ही नही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी  बनी है।
तकनीकी की मदद से भाजपा का सदस्य बनने हर वर्ग काफ़ी रुचि ले रहा है। भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जो प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना बेहतरीन दे रही है।
कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि दुनिया के लोकप्रिय और दूरदर्शी नेता नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में हमे काम करने का अवसर मिल रहा है। उनके साथ प्रदेश महासचिव बिहारी लाल शर्मा, पूर्व विधायक एवं सुंदरनगर जिलाध्यक्ष हीरालाल, करसोग के विधायक दीपराज बंथलसमेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने त्यौहारी सीजन के मद्दे नज़र हिमाचल प्रदेश के टैक्स हिस्सेदारी को एडवांस में जारी करने के निर्णय का स्वागत करते हुए  केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अंबेडकर चौक के पास सीवरेज समस्या से लोग परेशान : पास की मार्केट के पास नहीं सीवरेज कनेक्शन

नवांशहर। स्थानीय अंबेडकर चौक पर सीवरेज लीकेज की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा। इस मामले को लेकर नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान का कहना है कि शंकर राकेश मार्केट के पास सीवरेज...
हिमाचल प्रदेश

वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को डीपीआरओ में

ऊना, 6 दिसम्बर – जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर से जांची सुविधाएं जताया संतोष

एएम नाथ। सोलन : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनीटर (बाल अधिकार एवं वरिष्ठ नागरिक) बालकृष्ण गोयल ने आज सोलन ज़िला में मानव अधिकारों की दृष्टि से कुछ स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और...
article-image
पंजाब

पटके कुश्ती मुकाबले में भूपेंद्र अजनाला ने सिकंदर शेख को किया चित्त साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां सम्पन्न

माहिलपुर – गुरुद्वारा शहीदां साहिब लधेवाल के खेल मैदान में साहिबजादा अजीत सिंह एनआईआर स्पोर्ट्स क्लब की अगुवाई व संतोख सिंह की देखरेख में हैवीवेट कुश्तियां का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!