करियाने की दुकानों पर भी मिलेगी सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाएं !

by

नई दिल्ली : भारत में अब सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाओं को जनरल स्टोर्स पर बेच जाने की अनुमति दी जा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक समिति बनाई गई है, जो भारत में ओवर द काउंटर (ओटीसी) दवा नीति बनाने की दिशा में काम कर रही है।

खास बात यह है कि लोगों को दवा खरीदने के लिए किसी डॉक्टर की पर्ची दिखाने की जरूरत भी किराना की दुकानों पर नहीं पड़ेगी। ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में आम दवाओं को पहुंच को आसान बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है।  विशेषज्ञों की ओर से सुझाव दिए गए थे कि अभी कई इलाकों में आम दवाओं को पहुंच आसान नहीं है। अमेरिका समेत कई देशों में आम दवाओं को किराना की दुकानों से बेच जाने की छूट है। इसलिए उनकी तर्ज पर भारत में भी ओटीसी लागू करने पर विचार होना चाहिए। जिसके बाद नीति बनाने को लेकर केंद्र की गठित समिति ने सोमवार को कई सुझावों पर चर्चा की है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ओवर द काउंटर में सिर्फ वही दवाइयां शामिल की जाएंगी, जिनको डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना बेचने की परमिशन है। यूएसए, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसी ही नीति दवाइयों की खरीद, उपयोग को लेकर लागू है।

फरवरी में ओटीसी के लिए बनी थी समिति :   इसी साल फरवरी में ओटीसी दवा नीति तैयार करने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने समिति बनाई थी। समिति की ओर से हाल ही में दवाओं की पहली लिस्ट सौंपी गई थी, जिनको बेचा जा सकता है। इसमें जोड़-घटा के लिए ही सोमवार को मीटिंग बुलाई गई।

काउंटर पर बेची जाने वाली दवाओं के लिए नियम नहीं :  भारत में काउंटर पर बेची जाने वाली दवाओं के लिए नियम नहीं हैं। जबकि प्रिस्क्रिप्शन दवा के लिए नियम हैं। उसी दवा को ओटीसी माना जाता है, जिसको विशेष रूप से प्रिस्किप्शन मेडिसिन नहीं बताया जाता। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस संबंध में अभी चर्चा चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीटिंग : सिद्धू को मर्यादा याद दिला दी – वेणुगोपाल ने कहा प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष को ही मीडिया में पार्टी के मसलों पर राय रखने का अधिकार

नई दिल्ली : काग्रेस से अलग रैली करने पर घिरे नवजोत सिंह सिद्धू की अब राहुल गांधी के सामने भी शिकायत हुई है। मंगलवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीटिंग...
article-image
पंजाब

अजनाला थाने पर हमला के मामला : सांसद अमृतपाल के 7 साथी कोर्ट में पेश, 4 दिन की मिली पुलिस रिमांड

अमृतसर :  सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को शुक्रवार को अमृतसर के अजनाला स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ये सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के...
Translate »
error: Content is protected !!