करुणामूलक आधार पर नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, तैनाती के दिए निर्देश

by

एएम नाथ । शिमला :  करुणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने नियुक्ति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से अनेक जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल और नई उम्मीद मिली है।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नियुक्त अभ्यर्थियों की तैनाती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों की शीघ्र तैनाती सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया का लाभ मिलना चाहिए, ताकि वे जल्द अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार करुणामूलक रोजगार नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और पात्र परिवारों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैनाती की प्रक्रिया को पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सरकार भविष्य में भी करुणामूलक आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ महामहिम की प्रतिबद्धता का पूरा प्रदेश कायल – जन सहयोग के बिना अधूरी है नशे के खिलाफ लड़ाई : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर का सराज से नशे के खिलाफ़ जंग का एलान, राज्यपाल ने अभियान को सराहा जिला के विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और स्कूलों के बच्चों से किया सक्रिय होकर काम करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन देहरा उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 13 पद भरने हेतु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी की एक बूंद नहीं, दूसरे राज्यों को देने के लिए : रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल में बोले पंजाब मुख्यमंत्री मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल के सामने राज्य का आधिकारिक पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने इस पक्ष की वकालत करते हुए साफ कहा कि पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटाखों की दुकाने लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य – एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान

ऊना 2 नवम्बर – दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने...
Translate »
error: Content is protected !!