कर्ज के बोझ तले दबा हिमाचल, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला :10 गारंटियों पर घिरी सरकार, बेरोजगारी और देरी से चुनाव बना मुद्दा

by

पंचायत चुनाव टालने के आरोप, महिलाओं और युवाओं में नाराजगी

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने रविवार को बनियाग में आयोजित “पोल खोल अभियान” के दौरान जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और सरकार कर्ज पर कर्ज लेने को मजबूर है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश पर पहली बार कर्ज का आंकड़ा 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है।
जय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से 10 गारंटियां देने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के नाम पर सरकार ने केवल आश्वासन दिए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदेश में लाखों युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उनमें भारी निराशा है।
उन्होंने पंचायत चुनावों में देरी को भी मुद्दा बनाते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है। उनका कहना था कि अब तक पंचायत चुनाव पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन अभी तक न तो रोस्टर जारी किया गया है और न ही तैयारियां पूरी की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को पंचायत चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है। इस कारण चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवाओं में भी नाराजगी देखी जा रही है।
जय सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश के बजट प्रबंधन में भी अनियमितताएं देखने को मिली हैं। उन्होंने दावा किया कि पहली बार बजट सत्र को दो हिस्सों में आयोजित किया गया और राज्यपाल का अभिभाषण दूसरे चरण में कराया गया, जो परंपराओं के विपरीत है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता में भी कमी आई है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति और कमजोर हुई है।
महिलाओं से किए गए 1500 रुपये प्रतिमाह देने के वादे पर भी भाजपा नेता ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार फॉर्म भरवा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी महिला को यह राशि नहीं मिल पाई है। इससे प्रदेश की माताओं और बहनों में निराशा का माहौल है।
इसके अलावा, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। जय सिंह ने कहा कि निगम की हालत खस्ता हो चुकी है और घाटे का हवाला देकर सैकड़ों बस रूट बंद कर दिए गए हैं, जबकि पहले ये रूट सुचारू रूप से चलते थे।
अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के खिलाफ मन बना चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 रैली खर्च 50 से 60 लाख : अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की चुनावी रैलियां, उड़ाए जा रहे करोड़ो : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री : जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है ऊना| विधानसभा चुनावों के लिए महज 60 दिन बचे है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान, उन्होंने राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिचार्ज करने के बाद मिलेगी बिजली : लगेंगे अब स्मार्ट मीटर

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी को अपने बिजली के मीटर पहले रिचार्ज कराने होंगे। बिजली का रिचार्ज खत्म होते ही घर पर अंधेरा छा...
Translate »
error: Content is protected !!