कर्ज से परेशान 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत : पुलिस थाने से करीब 50 मीटर दूर पेड़ से मिला शव; जेब से मिला सुसाइड नोट

by

एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय में मंगलवार सुबह 62 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल सदर पुलिस थाना से करीब 50 मीटर दूर है। सुबह सैर पर निकले युवाओं ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान दबारडू, तहसील सदर मंडी निवासी राजपाल के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी होने की जानकारी सामने आई है।

सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम सुबह करीब छह बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट में दिए पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

परिजनों के अनुसार राजपाल ने एक स्थानीय बैंक सहित कई लोगों से करीब 25 लाख रुपये का कर्ज लिया था। वह पहले कारोबार करता था और कर्ज चुकाने को लेकर परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से कर्ज से राहत की गुहार लगाने के लिए जिला मुख्यालय में ही रह रहा था।

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुसाइड नोट की लिखावट को मृतक के बेटे ने अपने पिता की लिखावट बताया है, हालांकि इसकी फॉरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी।

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की कथित हत्याकांड में 1 गिरफ्तार : दूसरा आरोपी दस दिन बाद भी फरार, मुक्तसर की रहने वाली थी युवती, मृत मिली कसोल में युवती

एएम नाथ।  कुल्लू :  जिला कुल्लू  के कसोल में होटल में एक युवती की कथित हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत : तीसा में सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य सीएम सुखविंदर सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया जताया‌ एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में बीते कई दिनों से प्राकृतिक आपदा के साथ सड़क हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने जैस पंचायत के प्रांगण से किए 2.58 करोड़ के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास

सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में नए पंचायत भवनों के लिए स्वीकृत किए 80 करोड़, जिसमें ठियोग विस क्षेत्र के लिए 3.32 करोड़ शामिल एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटी पार्क चैतडू का औचक मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया निरीक्षण : एक वर्ष में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

एएम नाथ : कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के चैतड़ू में लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से दो एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन आईटी पार्क का औचक निरीक्षण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!