कर्मचारियों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर :17 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनके हित के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी। वे आज फायर बिग्रेड ग्राउंड में डी.सी. रेट पर नगर निगम होशियारपुर में नियुक्त हुए सीवरमैनों की ओर से पहला वेतन मिलने पर लगाए गए लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार की ओर से नगर निगम में सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनों को डी.सी रेट पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम में और नियुक्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने में सीवरमैनों व सफाई सेवकों की अहम भूमिका है। उन्होंने शहर की सुंदरता बरकरार रखने का भार सफाई सेवकों व सीवरमैनों के कंधों पर ही होता है और होशियारपुर नगर निगम में सभी कर्मचारी बहुत ही गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि कोविड-19 के दौर में हमारे सफाई सेवकों व सीवरमैनों ने तंदुरुस्त समाज निर्माण में अहम योगदान देते हुए जो जिम्मेदारी निभाई है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मात्र 5 महीने में ही पंजाब सरकार ने प्रदेश हित में जो फैसले लिए है वह अभी तक कोई सरकार नहीं ले पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए सरकार वचनबद्ध है और किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर पार्षद मोहित सैनी, सफाई यूनियन फेडरेशन पंजाब नगर निगम होशियारपुर के प्रधान राजा हंस, वरिंदर शर्मा बिंदू, अजीत सिंह लक्की, सैनेटरी इंस्पेक्टर जनक राज, अश्वनी कुमार, कमल भट्टी, बब्बू, आशु बत्तरा, संदीप राजपूत, गंगा प्रसाद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट : महिला की मौत

आमृतसर, 21 मई  पंजाब में अमृतसर के अनगढ़ क्षेत्र स्थित एक अवैध पटाखा कारखाने में बृहस्पतिवार को विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस...
article-image
पंजाब

लाखों की चोरी : गढ़शंकर में गारमेंटस की दुकान पर 3 से 4 लाख रुपये के कीमती कपड़े गायब

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है और पुलिस प्रशासन की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है। चोरी की एक और घटना...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : दिल्ली सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना पर केजरीवाल और मान जवाब दें -डा. सुभाष शर्मा

पंजाब की 1.3 करोड़ महिला मतदाताको आज तक नहीं मिले 1000-1000 रुपए : डा. सुभाष शर्मा डा. सुभाष शर्मा ने किया मोहाली में डोर टू डोर प्रचार, खरड़ में वकीलों के साथ की बैठक मोहाली/खरड़ : श्री आनंदपुर...
article-image
पंजाब

स्टेम सैल का पहला रजिस्ट्रेशन कैंप : कालेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने स्टेम सैल दान रजिस्ट्रेशन कैंप में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

होशियारपुर, 08 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज सरकारी कालेज होशियारपुर में पहला स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में सरकारी कालेज के न सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि प्राध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!