कर्मचारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने के चलते बुलाया जनरल हाउस : 15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जनरल हाउस

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने 15 अक्टूबर को जनरल हाउस बुला लिया है।

कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए विशेष अधिकार हनन नोटिस वापस न लेने और कर्मचारियों की लंबित मांगों को अब तक न मानने के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आखिरी जनरल हाउस किया गया था। इसके बाद भी जनरल हाउस बुलाया गया। लेकिन बाद में जब सरकार की ओर से कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया तो जनरल हाउस टाल दिया गया। अब एक बार फिर मांगें पूरी न होने के चलते यह जनरल हाउस बुलाया गया है।

15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जनरल हाउस : मंगलवार (9 अक्टूबर) को राज्य सचिवालय में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। 15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे राज्य सचिवालय के प्रांगण में सभी कर्मचारी जुटेंगे. इससे पहले बुलाया गया । जनरल हाउस कर्मचारियों के लंबित डीए और एरियर के भुगतान को लेकर था।

यहीं कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के खिलाफ कुछ बातें कहीं, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने विशेष अधिकार हनन का नोटिस दे दिया। कई कर्मचारियों को मेमो नोटिस भी दिए गए। कर्मचारियों का आरोप था कि पहले कैबिनेट मंत्री ने उनके खिलाफ बयानबाजी की और इसके खिलाफ ही विरोध में ही उन्होंने पलटवार किया था।

लंबित मांगों का जल्द किया जाए निपटारा : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि 15 अक्टूबर को जनरल हाउस बुलाया गया है। अब तक न तो विशेष अधिकार हनन का नोटिस वापस लिया गया है और न ही डीए-एरियर के भुगतान की कोई पुख्ता बात कही जा रही है। इसके अलावा पेंशनर्स का मुद्दा भी बेहद महत्वपूर्ण है. पेंशनर्स को इस महीने 9 तारीख को पेंशन मिली।

इससे पहले सितंबर महीने में कर्मचारियों को भी वेतन 5 तारीख को मिला था और पेंशनर्स को पेंशन 10 तारीख को मिली थी। कर्मचारी अपने लंबित डीए और एरियर के भुगतान की भी मांग उठा रहे हैं। यह कर्मचारियों का अधिकार है. ऐसे में जनरल हाउस में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश

एएम नाथ । शिमला, 24 फ़रवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने अपने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने और बदलने का काम प्राथमिकता के आधार पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
article-image
पंजाब

डॉ. सुरजीत ऐरी और डॉ. विवेक ऐरी को मिला सम्मान — मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी ने किया अभिनंदन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी द्वारा श्री राजीव दीक्षित गौशाला में आयोजित 131वें मासिक राशन वितरण समारोह में 34 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर पेट...
article-image
पंजाब

मनीष सिसोदिया का पुराना नंबर चालू कर ठगी करने वाला अरेस्ट : बड़े गिरोह का भंडाफोड़

पटियाला : साइबर ठग लोगों को ठगने के नित नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगी का एक और कारनामा सामने आया है। पंजाब की पटियाला पुलिस ने दिल्ली के पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!