कर्मचारी संघ ने पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष बाली के खिलाफ खोला मोर्चा

by

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की आर्थिक बदहाली किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जब 18 होटल को बंद करने के आदेश दिए, तो इस पर मोहर भी लग गई. हालांकि हाई कोर्ट ने बाद में राहत देते हुए नौ होटलों को 31 मार्च, 2025 तक चलने के आदेश भी दे दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के तहत आने वाले होटल पर कोर्ट के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी सरकार को जमकर घेरा. अब हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम संघ ने अपने ही अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संघ के प्रभारी डाबे सिंह ठाकुर ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं. संघ ने मांग उठाई है कि रघुबीर सिंह बाली के हाथों से पर्यटन निगम की कमान वापस लेकर मुख्यमंत्री खुद ही इसका संचालन करें.

 बाली के खिलाफ खोला मोर्चा :  रघुबीर सिंह बाली नगरोटा बगवां से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष और पर्यटन विभाग का अध्यक्ष कैबिनेट रैंक के साथ नियुक्त किया है। रघुबीर सिंह बाली पूर्व परिवहन मंत्री गुरमुख सिंह बाली के बेटे हैं। बाली परिवार का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भी करीबी रिश्ता है।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के संघ के कर्मचारी संघ के प्रभारी डाबे सिंह ठाकुर ने कहा कि रघुबीर सिंह बाली पहले दिन जब अध्यक्ष बनकर बैठक करने के लिए आए थे, तब से ही वे होटल समूह को प्राइवेट हाथों में बेचना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार उनसे मिलने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें वक्त नहीं मिला. मुलाकात के लिए वे राज्य सचिवालय और उनके सरकारी आवास पर जाते रहे, लेकिन इसके लिए उन्हें कोई वक्त नहीं दिया गया. संघ ने यह भी आरोप लगाए कि बाली के ही गृह विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां से 70 कर्मचारियों की भर्ती की गई। जिन्हें सही तरीके से चाय और पानी का गिलास पकड़ना भी नहीं आता है. इस पर बाद में रोक भी लगाई गई।

 हाइकोर्ट में दायर करेंगे याचिका :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ का कहना है कि संघ उच्च न्यायालय में सभी 18 होटल को खुला रखने को लेकर याचिका दायर करेगा।  उन्होंने कहा कि बंद किए गए होटल में से कई की होटलों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. ऐसे में इन होटलों को खुला रखना चाहिए. पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ का कहना है कि न्यायालय ने केवल ऑक्युपेंसी को आधार बनाकर अपना फैसला सुनाया है. प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने सही ढंग से निगम का पक्ष अदालत के सामने नहीं रखा।

पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ का कहना है कि बीते चार से पांच दिनों से प्रदेश में पर्यटन निगम के होटल को लेकर बवाल मचा हुआ है, लेकिन निगम के अध्यक्ष अभी तक सामने नहीं आए. कर्मचारी संघ का कहना है कि पर्यटन निगम के होटल जाने की स्थिति में है, लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 अगस्त तक करें आवेदन : जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

धर्मशाला, 06 अगस्त। कांगड़ा जिला किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में सत्र 2024-25 के लिए छठी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में कॉलेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला, सैलून में काम करने वाला होशियारपुर निवासी युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले जिला चंबा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंबा शहर में शनिवार को एक कालेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोमभद्रा ब्रांड से जुड़ी हुई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों की पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर ने की सराहना

स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित ऊना 6 अप्रैल: जिला ऊना में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों के लिए आज डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पीओ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहर में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना ट्रैफिक नियमों के उलंघन का कारण : खन्ना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने के चलते लोगों के धड़ाधड़ चालान काट रही...
Translate »
error: Content is protected !!