कलयुगी बेटा अपनी 85 वर्षीय मां के लिए बना हैवान : बुजुर्ग मां की पिटाई

by

लुधियाना   खून इतना सफेद होता जा रहा है कि लोगों के बीच रिश्ते-नाते समेत इंसानियत भी खत्म होती जा रही है। लुधियाना से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग मां की पिटाई कर दी। जिसकी तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायकोट में एक व्यक्ति ने अपनी 85 वर्षीय मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शख्स पहले बुजुर्ग मां की पिटाई करता है और फिर उसे घसीटकर ले जाता है। बहरहाल पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी व्यक्ति ने कहा कि उसने जो भी किया वह गलत था। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि जसबीर सिंह नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां से मारपीट करता था, जिसका वीडियो उसकी अपनी बहन ने सेवा केंद्र को भेजा था। जिसके बाद जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने दोनों को अरेस्ट कर लिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या – जबरन शादी करवाना चाहता था हत्यारोपी

लोगोंवाल :  संगरूर जिले के देसुपुरा कोठे (लोंगोवाल) गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जगपाल सिंह उर्फ जग्गी के रूप में...
article-image
पंजाब

पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर मतदान की हुई पूरी तैयारी : तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित दिग्गजों की किस्मत का 4 जून को होगा फैसला

चंडीगढ़ः पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी तथा शिरोमणि अकाली...
article-image
पंजाब

शिक्षक गिरफ्तार : पांचवीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक निजी स्कूल के 35 वर्षीय खेल शिक्षक को कक्षा 5 की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के ढांचे में बड़े बदलाव कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 24 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में बहुत बड़ा बदलाव कर रही है और...
Translate »
error: Content is protected !!